Ro no D15139/23

हुनर को रोजगार बना आत्मनिर्भर बन रहीं बिहान की महिलाएं

*बिहान की महिलाओं की रचनात्मकता से सजीं आकर्षक राखियां, स्थानीय सामग्री से तैयार उत्पादों को मिल रहा बाजार*

 

रायपुर, 11 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस पवित्र रिश्ते को मजबूत करने वाली राखियां अब ग्रामीण महिलाओं के हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता की पहचान भी बन रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूहों की महिलाएं स्थानीय सामग्री और अपनी रचनात्मकता का उपयोग कर आकर्षक एवं पारंपरिक राखियां तैयार कर रही हैं। इनके निर्माण और बिक्री से महिलाओं को स्वरोजगार के साथ अतिरिक्त आय का अवसर मिल रहा है।

 

*महिलाएं तैयार कर रही हैं आकर्षक राखियां*

 

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड की ग्राम पंचायत रसौटा की जागृति स्व-सहायता समूह की महिलाओं सहित जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों की समूह सदस्य इन दिनों राखी निर्माण में जुटी हैं। महिलाएं धान, चावल, रंगीन मोती, नग, स्टोन, ऊन, मौली एवं रेशम के धागों सहित विभिन्न रंग-बिरंगी सजावटी सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कर रही हैं। बाजार से आवश्यक सामग्री खरीदने के बाद महिलाएं इन्हें अपने घरों में कलात्मक रूप देकर सुंदर राखियों का रूप देती हैं।

 

*स्थानीय बाजार से लेकर कलेक्टोरेट परिसर तक बिक्री*

 

स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार राखियों को स्थानीय बाजारों और विभिन्न बिक्री केंद्रों के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। महिलाओं ने कलेक्टोरेट परिसर में भी स्टॉल लगाकर अपनी हस्तनिर्मित राखियों की बिक्री की। पर्व के अवसर पर इन राखियों को लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे समूह की महिलाओं को अपनी मेहनत का बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है।

 

*बिहान से जुड़ने पर मिला महिलाओं को आय का साधन*

 

जागृति स्व-सहायता समूह की सचिव श्रीमती सुनीता अनंत ने बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा तैयार राखियों की स्थानीय बाजारों के साथ कलेक्टोरेट परिसर में भी बिक्री की गई। इससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि बिहान से जुड़ने के बाद महिलाओं को अपने हुनर को आगे बढ़ाने और उसे आय के साधन में बदलने का अवसर मिला है।

 

*हुनर से बढ़ा आत्मविश्वास, आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई दिशा*

 

बिहान से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अब पारंपरिक घरेलू जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। अपने हाथों के हुनर को आजीविका का साधन बनाकर वे परिवार की आय में योगदान दे रही हैं और आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। राखी निर्माण का यह कार्य महिलाओं के लिए स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का नया अवसर लेकर आया है।

 

समूह की महिलाओं का कहना है कि उनके हाथों से तैयार राखियों को बाजार में लोगों द्वारा पसंद किया जाना उनके लिए खुशी और गर्व का विषय है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से उन्हें एक-दूसरे से सीखने, नए डिजाइन विकसित करने और अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

 

बिहान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल