Ro no D15139/23

बिहार चुनाव 2025: तारीखों के ऐलान के बाद शुरू हुई सियासी जंग; लालू का नीतीश और एनडीए पर तीखा हमला, बोले- 6 और 11, NDA नौ दो ग्यारह

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी पारा चढ़ गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने चुनाव आयोग की घोषणा के बाद एनडीए पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने ट्विट कर लिखा, “छह और ग्यारह NDA नौ दो ग्यारह”, जिसका अर्थ है कि 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद एनडीए की विदाई तय है।

लालू यादव का यह बयान बिहार की सियासत में गरमाहट ला दिया है। उनका कहना है कि एनडीए की सरकार सत्ता में वापसी नहीं करेगी, इस बार विदाई तय है। लालू यादव लगातार सीएम नीतीश और एनडीए पर हमलावर रहते हैं, उनका कहना है “मुख्यमंत्री बदलेंगे, सरकार बदलेंगे”। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी, जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतगणना होगी और 16 नवंबर तक चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

लालू यादव ने पहले भी कहा था कि बिहार की जनता दुखी है क्योंकि 20 साल वाली सरकार झूठी है, एनडीए मतलब भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है। इस बार का चुनाव कई मायनों में रोमांचक होगा, एनडीए और महागठबंधन के अलावा जन सुराज पार्टी और तेजप्रताप यादव का अलग एंगल भी देखने को मिलेगा।

बिहार की सियासत में यह चुनाव कई नए रंग ला सकता है। लालू यादव का हमला साफ दर्शाता है कि राजद एनडीए को कड़ी टक्कर देने के मूड में है। इस बार कई पार्टियां एनडीए और महागठबंधन को चुनौती देंगी, मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    बैंक के बाहर पत्नी की गोली मारकर की हत्या, घर पहुंचकर बहन को भी मारी गोली, फिर खुद दी जान, वीडियो में देखें पूरी घटना

    Pragya Mishra Murder Case : लखनऊ के गोमती नगर में गुरुवार को एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया. आलमबाग के श्रृंगार नगर की रहने वाली दिव्या मिश्रा गोमती नगर स्थित एक बैंक के…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल