Ro no D15139/23

बीजापुर जिले ने रचा इतिहास, बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में अव्वल

रायपुर, 30 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों में बीजापुर पूरे प्रदेश में अग्रणी रहा। कक्षा 10वीं में जिले ने 96.06 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया, जो एक रिकॉर्ड है। वहीं कक्षा 12वीं में 95.03 प्रतिशत परिणाम के साथ बीजापुर दूसरे स्थान पर रहा।

 

*विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन*

 

वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और जिला प्रशासन को बधाई देते हुए इसे सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया।इस सफलता में विद्यार्थियों की मेहनत साफ दिखाई देती है। 12वीं में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर के छात्र अंकित मोरला ने 90.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। 10वीं में नवीन कन्या हाईस्कूल के छात्र अनिल कुमार मज्जी ने 93.50 प्रतिशत अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया।

 

*आंकड़ों में सफलता*

 

जिले के कुल 4117 विद्यार्थियों में से 2805 प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कक्षा 10वीं में 2416 विद्यार्थियों में से 1652 प्रथम श्रेणी में सफल हुए वहीं कक्षा 12वीं में 1701 में से 1153 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की।

 

*रणनीति और मॉनिटरिंग बनी सफलता की कुंजी*

 

इस उपलब्धि के पीछे जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग की सुदृढ़ योजना रही। कलेक्टर बीजापुर के निर्देशन में सत्र की शुरुआत से ही लक्ष्य आधारित योजना बनाई गई।

हर दो महीने में प्री-बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई, कमजोर छात्रों के लिए रिमेडियल कक्षाएं चलाई गईं। क्डथ् फंड से 48 “शिक्षा मितान” नियुक्त किए गए और जिला स्तर पर परीक्षा सेल बनाकर ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र तैयार किए गए।

 

*नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी सफलता*

पामेड़, कोशलनार, बेदरे, मिरतुर, फरसेगढ़ और बासागुड़ा जैसे पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों ने भी शत-प्रतिशत परिणाम देकर नई उम्मीद जगाई है। यह शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत है। बीजापुर की यह सफलता न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक उदाहरण भी है। यह दिखाता है कि सही योजना, निरंतर प्रयास और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta