Ro no D15139/23

भाजपा ने भूपेश बघेल पर लगाया सतनामी समाज के अपमान का आरोप बजट भाषण में गुरु घासीदास और शहीद वीर नारायण का जिक्र

0 भूपेश बघेल ने बताया था कवि सम्मेलन

रायपुर 4 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। बजट भाषण के दौरान उन्होंने अलग-अलग कविताओं की पंक्तियां छत्तीसगढ़ी में तुकबंदी की। बजट भाषण के बाद बघेल ने कह दिया कि है सिंगल माइक पॉडकास्ट था। बजट भाषण नहीं, यह कवि सम्मेलन था।
चौधरी ने बजट स्पीच में बोली गई अपनी कविताओं में छत्तीसगढ़ के महापुरुषों शहीद वीर नारायण सिंह,गुरु घासीदास बाबा का जिक्र किया था। इस वजह से बघेल भाजपा के निशाने पर है।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर सतनामी समाज और प्रदेश की जनजाति समाज का अपमान का आरोप लगाया। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अमित चिमनानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के बच्चे बूढ़े जवान बाबा गुरु घासीदास को प्रणाम करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं। जब छत्तीसगढ़ में कोई शौर्य का विचार आता है तो वीर गुंडाधुर और शहीद वीर नारायण सिंह का नाम लिया जाता है। राम राम के बदले हम जय जोहार कहते हैं और हमारे लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश किसी तीर्थ से कम नहीं है। चिमनानी ने कहा, इन बातों के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपना बजट भाषण शुरू किया। इसको भूपेश बघेल कवि सम्मेलन बोल रहे हैं। बघेल ने छत्तीसगढ़ में वीर गुंडाधुर और बाबा गुरु घासीदास जी को मानने वाले लाखों लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। हमारी जनजाति समाज और सतनामी समाज के जो हमारे महानायक है, उनसे जुड़ी संस्कृति को अपमानित करने का काम किया है।

  • Related Posts

    जिले की 1698 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का हुआ नि:शुल्क सोनोग्राफी

    दूरभाष के माध्यम से प्रति सप्ताह ली जा रही स्वास्थ्य जानकारी*   राजनांदगांव 28 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला

    *’मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी कार्टून कार्यशाला*   *स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा वरिष्ठ कार्टूनिस्टों से प्रशिक्षण*   *बस्तर की संस्कृति, पर्यटन और विकास की सकारात्मक तस्वीर को कार्टून…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends