Ro no D15139/23

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन

O महिला मोर्चा व भाजयुमो के संयुक्त प्रदर्शन में गरजे युवा नेता
राजनांदगांव 23 अप्रैल (IMNB NEWS AGENCY) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला राजनांदगांव एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज दिग्विजय कॉलेज के सामने कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के विरोध स्वरूप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजयुमो एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही। इस दौरान कांग्रेस पार्टी एवं विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चिन्टू सोनकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें लोकसभा एवं विधानसभा में सशक्त भागीदारी देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपनी महिला विरोधी मानसिकता को उजागर करते हुए इसका विरोध किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि देश की मातृशक्ति आगे बढ़े और नेतृत्व करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा है और उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के जीवन में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाला कदम था, जिसे कांग्रेस ने रोकने का प्रयास किया है। इससे देश की मातृशक्ति आक्रोशित है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्षा सहित हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों का महिला विरोधी रवैया अब देश की जनता के सामने आ चुका है और आने वाले समय में मातृशक्ति इसका करारा जवाब देगी।
पुतला दहन के कार्यक्रम में महिलाओं में कांग्रेस के प्रति भारी आक्रोश था जो गगनभेदी नारों में और उनकी अभिव्यक्ति से व्यक्त हुआ,इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए महिला सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आज कार्यक्रम में मिथलेश्वरी वैष्णव ,भाजयुमो जिला महामंत्री आशुतोष सिंह राजपूत  सुश्री पारुल जैन उपाध्यक्ष, मीना यादव उपाध्यक्ष, नेहा जैन उपाध्यक्ष, अर्जुनी श्रीमती संगीता मिश्रा मंत्री। सुहासिनी शीरसागर, आभा श्रीवास्तव मंत्री, सुश्री शैल यादव उत्तर मंडल अध्यक्ष मधु बैद दक्षिण मंडल अध्यक्ष, रामेश्वरी वर्मा मुसरा मुरमुंदा अध्यक्ष, निकिता श्रीरंगे भ.यु मो. अध्यक्ष, प्रेमा सोनकर मंडल सह कार्यालय मंत्री,  संध्या वर्मा वरिष्ठ, शशि सहारे,मंगल पटवा, नम्रता मोगर, पम्पा सिंहा,विम्मी अखिलेश श्रीवास्तव,शोभा साहू, लक्ष्मी साहू,सुश्री आरती वर्मा, मधु सोनवानी साहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवा वर्ग उपस्थित था ।

  • Related Posts

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में सरस्वती साइकिल योजना ,साइकिल वितरण विद्यार्थी कैबिनेट का गठन  

    रायपुर ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनपुरी रानी में आज  5 जुलाई  बुधवार को छत्तीसगढ़ शासन के अनुसार सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को साइकिल वितरण एवं विद्यार्थी कैबिनेट का…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस