Ro no D15139/23

चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी पर भाजपा ने जताया भरोषा , नगर पालिका कवर्धा में भाजपा के होंगे उम्मीदवार

*नगर पालिका कवर्धा भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भोरमदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर खरीदा नामाकन फार्म*

कवर्धा –नगर पालिका निर्वाचन में राष्ट्रिय दल के प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रहे कयासों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी पर अपना विश्वास जताया है | देर शाम भारतीय जनता पार्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष हेतु चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित 23 वार्डो के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है | नामांकन फ़ार्म जमा करने के लिए केवल 1 दिवस शेष है 4 वार्डो के लिए देर शाम तक प्रत्याशियों के नाम घोषित नही किया गया है | चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी के नाम की घोषणा होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया देर रात तक शहर के चौक चौराहों पर सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक दुसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते रहे |
युवा नेता चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी विगत 20 वर्षो से सार्वजनिक जीवन में आर एस एस एवं छात्र राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहे है संगठन में अच्छी पकड़ रखने वाले चंद्रप्रकाश वर्तमान में शहर भाजपा के शहर मंडल के अध्यक्ष रह चुके है उनके कार्यकाल में लोकसभा एवं विधान सभा चुनाव में पार्टी को बड़ी सफलता शहर में मिली है इसके पारितोष के रूप में भाजपा ने युवा नेता पर अपना विश्वास जताया है |
वहीँ पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश ने स्थानीय भोरमदेव मंदिर ,खेडापति मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर नामाकन फार्म खरीदा | इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री चंद्रवंशी ने कहा मै भारतीय जनता पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूँ ग्रामीण बैक ग्राउंड से आने के बाद लगातार 20 वर्षो से शहर में सार्वजानिक जीवन में सक्रिय हूँ पार्टी ने मुझ पर भरोषा जताया इसके सगंठन के सभी वरिष्ठ जनों का धन्यवाद है |
उन्होंने कहा 15 वर्षो में डॉ रमन सिह जी ,और अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जी सांसद संतोष पांडेय ने कवर्धा जिले एवं शहर के विकास को नई उचाई देने का कार्य किया है आने वाले समय में कवर्धा नगर पालिका के माध्यम से शहर विकास में तेजी लाने का प्रयास करेंगे और कवर्धा में एतिहासिक विकास कर दिब्य और भव्य कवर्धा बनाने का प्रयास सब मिलकर करेंगे |
उन्होंने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता किसी भी चुनाव को हलके में नही लेते है जनता का विश्वास जितने का भरसक प्रयास करेंगे कवर्धा नगर पालिका में एक मजबूत और विजन युक्त सरकार के लिए पूरा भरोषा है कवर्धा की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिलेगा |

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महिला मोर्चा पंडरिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

    *होली मिलन समारोह में पंडरिया विधायक भावना बोहरा संग महिला मोर्चा ने उत्साह और उल्लास के साथ खेली होली* रंगों के पावन उत्सव होली के अवसर पर 2 मार्च को…

    Read more

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने विधानसभा में गो-वंश संरक्षण एवं संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों के विषय में उठाया प्रश्न

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दौरान पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने प्रदेश में गो-वंश संरक्षण व संवर्धन एवं सांस्कृतिक आयोजनों के सन्दर्भ में विधानसभा में मुद्दा उठाया। इस दौरान उन्होंने…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी