Ro no D15139/23

वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर शर्मा की बात बेबाक…शाम रंगीन , मुर्गे हलाल और जाम छलकाये जाएंगे इन्तेज़ामात देख आया हूँ , चुनाव है तो फोकट के नोटों की बरसात होगी ख़बरें सुन आया हूँ ।

कुर्सीनामा

शहर और गांव की सरकार चुनने चुनाव की बज चुकी रणभेरी के साथ ही शक्ति प्रदर्शन का दौर प्रारंभ हो चुका है । भावी नेता गण ब्लेक एंड व्हाइट धन खर्च कर आने वाले समय में बहने वाले विकास की गंगा से मिलने वाले कमीशन के सपनो को हकीकत बनाने कुर्सी की घुड़दौड़ में किस्मत आजमा रहे है । चुनावी मौसम के साथ ही फोकटियों का मेला भी शुरू हो गया है । फोकटियों के लिए अब न मंदी रहेगी और न इनकी बेरोजगारी नजर आयेगी। अब रोजाना चुनावी मुर्गा बकरा भात की पार्टी और दारू पी व पिलाई जाएगी । रैली सभा मे भीड़ जुटाने के नाम पर 200 – 300 रुपये रोजी और सब्जी पूरी बांट धड़ल्ले से बेरोजगारी दूर व भूख मिटाई जाएगी । वो तो आयोग विलेन की भूमिका में आ गया जिसने चुनावी खर्च की सीमा बांध दी वरना हमारे नेताओं के पास बांटने के लिये बहुत सा काला काल धन है । लद गए वो दिन जब राजनीति जनसेवा होती थी और नेताओं के घर बार बिक जाया करते थे । राजनीति अब व्यापार हो चली है एक बार इन्वेस्ट करो जीत गए तो सात पुश्तों की बल्ले बल्ले । सिस्टम में नासूर की तरह जड़ जमा चुका भ्रष्टाचार रूपी शिष्टाचार का कमीशन पांच साल तक यूं ही थोड़े मिलता है। इस शिष्टाचार के कमीशन का बड़ा हिस्सा ही तो चुनाव में फोकटियों की आवभगत मान मनौव्वल में ही खर्च हो जाता है। भाई लोगों के दो नम्बर के धन से अगर किसी की दो-चार दिन चांदी हो रही है तो उसमें टांग नहीं अड़ानी चाहिए क्यों किसी के पेट मे लात मारना । ये तो नेता जी भी जानते है कि फोकटिया है वोट देगा कि नही निश्चित नही पर माहौल बनाने और बनाये रखने में इन्ही फोकटियों की जरूरत ही इनका महत्व बरकरार रखती है ।
चलते चलते दो सवाल :-
(1) शिक्षा विभाग में निलंबन कर बहाली और जंगल से मैदान में लाने के खेल में अच्छी खासी ऊपरी कमाई का चौक चौराहों का हल्ला क्या वाकई सच है या कोरी अफवाह ?
(2) स्वास्थ्य विभाग में 2 विकेट गिरने के बाद निलंबन रूपी 3 विकेट किसका गिरने वाला है ?

और अंत में :-

शाम रंगीन , मुर्गे हलाल और जाम छलकाये जाएंगे इन्तेज़ामात देख आया हूँ ,
चुनाव है तो फोकट के नोटों की बरसात होगी ख़बरें सुन आया हूँ ।

#जय हो 27 जनवरी 2025 कवर्धा (छत्तीसगढ़)

  • Related Posts

    भोले की भक्ति में विधायक भावना बोहरा संग दौड़े कांवड़िये, 151 किमी की यात्रा के चौथे दिन गौरकांपा से मोहतरा पहुँची कांवड़ यात्रा, क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

    माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक विधायक भावना बोहरा और 600 कांवड़ियों की 151 किलोमीटर की पावन कांवड़ पदयात्रा चौथे दिन भी आस्था, भक्ति, अनुशासन और अद्भुत ऊर्जा…

    Read more

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल