Ro no D15139/23

गुरुकुल में रक्तदान शिविर आयोजित

कवर्धा। जिले की सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शिक्षण सस्था गुरुकुल पब्लिक स्कूल ने सदैव ही अपने सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि मानता रहा है। इसलिए समय-समय पर विभिन्न सस्थाओं के सहयोग से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होता रहा है। इसी कड़ी में नवजीवन सेवी संस्थान कवर्धा ,जिला चिकित्सालय कवर्धा तथा गुरुकुल पब्लिक स्कूल के तत्वाधान में विद्यालय परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में पधारे अतिथियों में श्री कुर्रे जी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कबीरधाम श्री अतुल जैन रूप जीवन हॉस्पिटल विनोद चंद्रवंशी चद्रायण हॉस्पिटल पैथोलॉजिस्ट एस. के. शर्मा नवजीवन सेवा संस्थान के विकास सेठिया, अजय यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्वप्रथम मां वीणापाणि के तेल चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। हिन्दी शिक्षक डॉक्टर विजय कुमार शाही ने इस रक्तदान शिविर की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। श्री कुर्रे, श्री अतुल जैन, श्री विनोद चंदवशी, प्रभारी मनोज गोनाडे प्रियांशु गुप्ता ने रक्तदान के संबंध में अपने विचार व्यक्त कर विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। छात्राओं में आरोही सिंह तथा वर्तिका श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे। इस शिविर में स्वेच्छा से रक्तदाताओं के द्वारा प्रदत 15 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों का रक्त परीक्षण किया गया। कक्षा नवीं से बारहवी के विद्यार्थियों ने रक्तदान की प्रक्रिया को करीब से देखा और जाना। अग्रेजी शिक्षक भगत सिंह परते ने कार्यक्रम का संचालन किया। संस्था के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारीगण ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर के आयोजन से संग्रहित रक्त से आपात स्थिति में जरुरतमंदों की सहायता की जा सकेगी।

  • Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान किया हासिल

    *रायपुर, 29 अप्रैल 2026/* उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने कवर्धा की होनहार छात्रा रिया केशरवानी को कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान…

    Read more

    लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित न होने पर नगर पालिका अध्यक्ष ने परिषद की बैठक लाया निंदा प्रस्ताव, परिषद की बैठक में प्रस्ताव पारित

    *नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवशी ने निंदा प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने दिये निर्देश*   कवर्धा-नगर पालिका परिषद कवर्धा में आज परिषद की बैठक आयोजित किया गया, बैठक में लाये…

    Read more

    NATIONAL

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत: रेल मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी, अब आसान होगी वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    कौन सा फोन यूज करते हैं Elon Musk? OpenAI केस के बीच वायरल फोटो ने खींचा सबका ध्यान

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर होगी भर्ती, पटना जू से संजय गांधी का नाम हटाया गया, सम्राट कैबिनेट की बैठक में फैसला

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    ट्रंप ने ईरान की घेराबंदी को बताया ‘जीनियस’, बोले- परमाणु हथियार छोड़े बिना कोई समझौता संभव नहीं

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई विदेशी फंडिंग 153 NGO जांच के दायरे में

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की

    पीएम मोदी ने वाराणसी में किया 14 किलोमीटर लंबा रोड शो, काशी विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की