Ro no D15139/23

द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन

*शासकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता और उपयोगिता बढ़ाने पर दिया गया जोर*

रायपुर, 18 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय, छत्तीसगढ़ शासन के तत्वावधान में आज “डेटा हार्मोनाइजेशन” विषय पर द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य शासकीय आंकड़ों के संकलन, प्रबंधन और उपयोग में समन्वय स्थापित करते हुए उनकी गुणवत्ता, एकरूपता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करना था।

आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय के अपर संचालक श्री नारायण बुलीवाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीति निर्माण, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और साक्ष्य-आधारित निर्णयों के लिए विभिन्न विभागों के आंकड़ों का मानकीकरण एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

कार्यशाला के दौरान कई तकनीकी एवं नीतिगत सत्र आयोजित किए गए। इनमें डेटा हार्मोनाइजेशन की अवधारणा, आधिकारिक सांख्यिकी के संपूर्ण डेटा जीवन चक्र के प्रबंधन हेतु परिचालन दिशानिर्देश (मास्टर टूल किट), यूनिक आइडेंटिफायर्स एवं वर्गीकरण प्रणाली, तथा भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी NMDS 2.0 दिशानिर्देशों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दी गईं।

इसके अलावा Statistical Quality Assessment Framework (SQAF) तथा CHiPS के अंतर्गत विकसित डिजिटल द्वार प्लेटफॉर्म पर भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों को डेटा गुणवत्ता मूल्यांकन, मानकीकरण और डिजिटलीकरण की आधुनिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।

दोपहर सत्र में प्रतिभागियों के लिए एक इंटरैक्टिव अभ्यास आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के बीच डेटा लिंकेज की संभावनाओं पर समूह चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने संभावित डेटा एकीकरण बिंदुओं की पहचान की तथा भविष्य की कार्ययोजना और समय-सीमा पर सहमति व्यक्त की।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। यह कार्यशाला राज्य में डेटा आधारित सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न प्रदेश भर के पत्रकार हुए शामिल

    छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम सम्पन्न रायपुर। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा आयोजित महर्षि नारद जयंती सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में राजधानी रायपुर…

    Read more

    विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    विधायक एवं विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक का मोबाइल छीनने वाला आरोपी 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार रायपुर पुलिस कमिश्नरेट डीसीपी- सेंट्रल / क्राइम आज दिनांक 18 मई…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने चखा बस्तर की इमली का स्वाद बोले यहां की इमली का स्वाद खट्टा नहीं बल्कि मीठा गृह मंत्री  अमित शाह ने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का किया उद्घाटन अब नक्सल प्रभावित नहीं रहा नेतानार जनता के दरवाजे तक पहुँच गयी डिजिटल सरकार नेतानार में नागरिकों की सुविधाओं हेतु एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की ऑनलाईन सुविधाएं उपलब्ध

    छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, अमेरिका से भारत लाई जा रही दुर्लभ प्रतिमा

    छत्तीसगढ़ की अमूल्य धरोहर ‘अवलोकितेश्वर’ कांस्य प्रतिमा फिर सजेगी प्रदेश के संग्रहालय में संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र, अमेरिका से भारत लाई जा रही दुर्लभ प्रतिमा

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    111 डॉलर पार तेल, ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी बाजार में बढ़ी टेंशन

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    क्या चीन ने पूरी दुनिया के सामने ट्रंप को अपमानित किया? बीजिंग में जिनपिंग के साथ मुलाकात का वीडियो वायरल

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    पटना में कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर, पुलिस ने घेर कर मारी गोली, एक और क्रिमिनल गिरफ्तार

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल

    नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर अबूझमाड़ में फैल रही है शिक्षा की रौशनी,आज़ादी के बाद पहली बार अबूझमाड़ के अति दूरस्थ गांव कारकाबेड़ा में खुला नया प्राथमिक स्कूल