Ro no D15139/23

पीएम सूर्यघर योजना के इच्छुक हितग्राहियों को प्रोत्साहित कर इंस्टालेशन में प्रगति लाएं प्रभारी कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज प्रभारी कलेक्टर एवं निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय ने समय-सीमा की बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन जनशिकायत, मानव अधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को शीघ्रता से कार्यवाही के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने निर्देशित किया कि लंबित पत्रों का परीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित कर संबंधित को सूचित किया जाना चाहिए। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में प्रभारी कलेक्टर श्री पांडेय ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना में लक्ष्य अनुसार प्रगति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने वेंडरों की संख्या बढ़ाने और इंस्टॉलेशन में वृद्धि के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी कलेक्टर ने मुख्य सचिव के बैठक से संबंधित एजेंडो पर चर्चा करते हुए विभागवार समीक्षा की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण, अवैध उत्खनन पर कार्यवाही, राजस्व के प्रकरणों पर प्रगति, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, पीएमजीएसवाय, स्वरोजगार, कौशल विकास संबंधित विषयों पर समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्टर ने बाल सम्प्रेषण गृह, युक्तियुक्तकरण अंतर्गत ज्वाइॅन नहीं करने वालों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, पीएमश्री विद्यालयों में सामग्री वितरण एवं निर्माण कार्य की प्रगति, विद्यार्थियों के अपार आईडी, पीएमआवास में विद्युत मीटर, बचे हुए गांव में विद्युतीकरण,
विद्यालयों में पुस्तकों का वितरण, आंगनबाड़ी में शौचालय निर्माण हेतु जानकारी सहित जिले में संचालित महत्वपूर्ण कार्यों आदि की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्हांने अवैध हुकिंग पर कार्यवाही के निर्देश भी दिए। बैठक में जनगणना, डीएमएफ संबंधी निर्देश भी दिए गए। प्रभारी कलेक्टर  पाण्डेय ने 6 फरवरी 2026 को एमपी नगर ग्राउण्ड के सामने घंटाघर चौक में आयोजित होने वाले स्वच्छता शपथ महासंकल्प 2026 हस्ताक्षर अभियान अंतर्गत कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान को गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल करने सभी विभाग के अधिकारियों की सहभागिता आवश्यक बताई।
इस दौरान डीएफओ  निशांत कुमार, प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल उन्नत मक्का बीज और कृषि आदानों से शुभम दुबे की फसल उत्पादन एवं आय में होगी वृद्धि

      अम्बिकापुर 11 अगस्त 2026/    किसानों की आय बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मोटे अनाजों के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता मेें शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्व्यन हेतु जिला टॉस्क फोर्स की बैठक संपन्न

    राजनांदगांव 11 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिशु संरक्षण माह के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला टॉस्क फोर्स…

    Read more

    NATIONAL

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल