Ro no D15139/23

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का प्रसारण

आयुक्त (मनरेगा) श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने ग्राम पंचायत रुद्री में सुना, पंचायत दर्पण QR कोड का किया शुभारंभ

धमतरी । राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का आज ग्राम पंचायत रुद्री में आयोजन हुआ। कार्यक्रम को आयुक्त महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (नरेगा) एवं संचालक प्रधानमंत्री आवास तथा जिले के नोडल अधिकारी श्री तारण प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं के साथ मिलकर सुना।* इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोमा श्रीवास्तव मौजूद थी ।

*यह कार्यक्रम आज दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों से प्रसारित हुआ तथा इसकी लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रही।*

*आयुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि “दीदी के गोठ” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सुशासन परक सोच का प्रतिबिंब है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों की महिलाओं की आवाज़ को समाज तक पहुँचाना, उनके संघर्ष व उपलब्धियों को सामने लाना और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भरता की राह दिखाना है।

*पंचायत दर्पण QR कोड का शुभारंभ*

*इस अवसर पर श्री सिन्हा ने ग्राम पंचायत रुद्री के “पंचायत दर्पण” QR कोड का शुभारंभ भी किया। QR को स्कैन कर पंचायत में संचालित मनरेगा के पिछले तीन वर्षों के कार्यों की सूची मोबाइल स्क्रीन पर देखी जा सकती है। उन्होंने मौके पर QR कोड स्कैन कर कार्यों का अवलोकन भी किया।*

*महिलाओं से संवाद और प्रेरक कहानियाँ*

*आयुक्त श्री सिन्हा ने बिहान समूह की लखपति दीदियों से चर्चा की। श्रीमती बिमला साहू ने मशरूम उत्पादन से आय, वहीं श्रीमती भारती साहू व राजकुमारी सिन्हा ने सीएससी से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इनकी प्रेरक कहानियों का प्रसारण आकाशवाणी के माध्यम से पूरे प्रदेश की महिलाओं तक किया गया, ताकि वे भी आत्मनिर्भरता और स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो सकें।*

*उन्होंने कहा कि धमतरी जिला योजनाओं के क्रियान्वयन में अग्रणी है। राज्य एवं केंद्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचाना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए।*

*मॉडल हाउस का निरीक्षण*

*कार्यक्रम के उपरांत आयुक्त श्री सिन्हा ने गंगरेल पहुँचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बने मॉडल हाउस का भी निरीक्षण किया।

“दीदी के गोठ” ग्रामीण महिलाओं की सफलता की गाथा है, जो हर गाँव और हर घर तक पहुँचकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर प्रेरित करेगी।*

  • Related Posts

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा रायपुर: विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु, परम पावन सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब सोमवार 10 अगस्त को…

    Read more

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस

    प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज जशपुरनगर 09 अगस्त 2026/ प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी…

    Read more

    NATIONAL

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास