Ro no D15139/23

नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026 विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

 

कोरबा 17 अप्रैल 2026/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन)  कुणाल दुदावत द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न शाखाओं के संपादन हेतु नोडल-सहायक नोडल अधिकारी नियुक्ति एवं सहयोगी कर्मचारियों की भी नियुक्ति कर दायित्व सौंपे है।
जारी आदेश के अनुसार नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु प्रतिवेदन शाखा के लिए  एच.बंजारे, सहायक परियोजना समन्वयक मो.नं. 9826146182 को नोडल अधिकारी एवं  अरूणेन्द्र मिश्रा प्राचार्य लाइवीहुड कालेज कोरबा मो.नं. 9589586878 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतगणना एवं टेंट, लाईट, माईक व्यवस्था शाखा के लिए  आशुतोष पाण्डेय आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा मो.नं. 7773808088 को नोडल  अधिकारी एवं  जी.आर. जांगड़े कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग कोरबा मो.नं. 9425542088, रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली, पोंड़ी उपरोड़ा, सर्व संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी जिला कोरबा एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को सहायक नोडल अधिकारी, मानदेय वितरण शाखा के लिए श्री तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय जिला शिक्षा अधिकारी मो.नं. 8305773677 को नोडल अधिकारी,  निर्वाचक नामावली एवं मतदान केन्द्र शाखा के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार कटघोरा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी, नामांकन शाखा के लिए सर्व रिटर्निंग आफिसर (नगरीय/पंचायत) जिला कोरबा को नोडल अधिकारी,  विद्युत व्यवस्था शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा, नामांकन की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका, सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा,  प्रवेश पत्र शाखा के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका एवं सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला कोरबा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। कम्प्यूटर एवं ई-मेलिंग शाखा के लिए  हेमन्त जायसवाल जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कोरबा मो.नं. 9977636515 को नोडल अधिकारी एवं  शिखा ठाकुर ई-डिस्ट्रिक मैनेजर जिला पंचायत कोरबा मो.नं. 7828183048 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सीसीटीवी शाखा हेतु मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद दीपका को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    बीजापुर ने रचा इतिहास, तेंदूपत्ता नीलामी में मिला वर्षों का सर्वाधिक मूल्य

      गुणवत्तापूर्ण संग्रहण और बेहतर प्रबंधन का मिला पुरस्कार, हजारों संग्राहक परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ रायपुर, 21 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ के बीजापुर वनमंडल एवं जिला यूनियन ने वर्ष 2026…

    Read more

    पटवारी निलंबित, राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी करने का मामला

    रायपुर, 21 जुलाई 20262/ बेमेतरा जिले के ग्राम निनवा के पटवारी हल्का क्रमांक-40 की पटवारी श्रीमती अम्बा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव