Ro no D15139/23

पांडीचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ग्वालानी ने भेंट की “”दास्तानें कश्मीर “” किताब।

0 पांडीचेरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लेखक ग्वालानी का हुआ स्वागत।

 

लेखक और प्रसिद्ध उपन्यासकार शिव ग्वालानी 26.10.2025 दिन को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पांडीचेरी पंहुचे थे जहाँ उनका स्वागत करतल ध्वनि से किया गया।
लेखक ने पांडीचेरी के दो बार मुख्यमंत्री रहे वी वेथलिंगम और एक बार मुख्यमंत्री रहे वी नारायन स्वामी और NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष शर्मा को उनकी लिखी किताब “”दास्तानें कश्मीर “”जिसका विमोचन जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जनाब डाक्टर फारूख अब्दुल्ला ने 21. जून 2025 को श्रीनगर में किया था भेंट की।

आल इंडिया NSUI के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष शर्मा पांडीचेरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा करने आये थे।
वी नारायण स्वामी सन 2016 से 2021 तक पांडीचेरी राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और मुख्यमंत्री बनने से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रहे थे। वी नारायण स्वामी केन्द्र में राज्य मंत्री रहे हैं और लेखक शिव ग्वालानी के पुराने मित्र हैं।

वी नारायण स्वामी ने लेखक शिव ग्वालानी की हिंदू मुस्लिम एकता और कशमीरी तहजीब पर लिखी किताब के लिए बहुत सराहना की और उन्हें बधाई दी।

वी वेथलिंगम 1991 से 1996 तक पांडीचेरी के ग्यारवे और फिर 2008 से 2011 तक पांडीचेरी के सोलहवें मुख्यमंत्री रहे हैं । वे पांडीचेरी राज्य के दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं और वर्तमान में लोकसभा में पांडीचेरी से निर्वाचित सांसद है।

ईस अवसर पर पांडीचेरी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और बहुत सारे पूर्व मंत्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे।

मनीष शर्मा कुछ दिन पहले ही 24.10.2025 को NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुये हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सी ऐ रवि ग्वालानी ने नवनियुक्त NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष शर्मा को छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया।

ईस अवसर पर रायपुर नगर निगम की पूर्व पार्षद और अपील कमेटी की सदस्य रही कविता ग्वालानी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सीए रवि ग्वालानी भी पांडीचेरी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित थे।
लेखक शिव ग्वालानी ने अपनी लिखी किताब मास्टर आफ नथिंग, मास्टर आफ ऐवरीथिंग भी अलग से विस्तार से चर्चा करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री और NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेंट की।

पूर्व मुख्यमंत्री वी वेथिलिंगम ने हिंदू मुस्लिम ऐकता और कशमीरी तहजीब पर लिखी दास्तानें कश्मीर को राष्ट्रीय धरोहर कहते हुये कहा की यह किताब राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित होनी चाहिए।

सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से लेखक ग्वालानी दंपति का स्वागत किया।

  • Related Posts

    जशपुर में 24 अगस्त को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला 599 पदों पर भर्ती का अवसर

      दसवीं से स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर छह संस्थानों में विभिन्न पदों पर होगी भर्ती जशपुरनगर 21 अगस्त 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, जशपुर…

    Read more

    छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन

    *27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में की जाएगी बैठक*   रायपुर, 21 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने और…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल