Ro no D15139/23

गांव का गंवार कहना महंगा पड़ा सोमा ,गरिमा,रॉकी बॉक्सर गिरफ्तार दो को मिली जमानत रॉकी गया जेल

रायपुर के मैग्नेटो मॉल की पार्किंग में गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद के बाद शिक्षिका धनिशा धीवर की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मैग्नेटोमॉल पॉर्किंग में हंगामा करने वाले इंफ्लूएंसर के भाई रोहन नरवाल उर्फ रॉकी बाक्सर को जेल भेज दिया है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस हिरासत में आरोपी रोहन उर्फ रॉकी। मामले में सह-आरोपी सोमा देवांगन और उसकी साथी गरिमा को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के निर्देश पर जमानत दे दी गई। तेलीबांधा पुलिस ने नोटिस देकर सोमवार दोपहर दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ और बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

घटना 9 मई की रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। शिक्षिका धनिशा धीवर अपने परिवार और बच्चों के साथ मॉल घूमने पहुंची थी। घर लौटते समय उनका परिवार बोलेरो वाहन क्रमांक CG 04 JC 1581 को पार्किंग से निकाल रहा था। इसी दौरान कार क्रमांक CG 04 NH 9699 में सवार रोहन, सोमा और गरिमा वहां पहुंचे। पीड़ित परिवार का आरोप था, कि कार चालक रोहन गाड़ी से उतरते ही गोपेश साहू को “गांव का गंवार” कहकर गाली देने लगा। उसने यह भी कहा कि “ऐसे लोगों को मॉल में एंट्री कौन देता है?” शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने खुद को एक मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़ा बताते हुए रौब झाड़ा।

विवाद बढ़ने पर आरोपी रोहन उर्फ रॉकी ने अपनी कार से हॉकी निकाल ली और मारपीट की धमकी देने लगा। आरोप है कि रोहन ने गोपेश साहू के साथ धक्का-मुक्की भी की। बीच-बचाव के दौरान गोपेश के पैर में चोट आई, जबकि शिक्षिका के बेटे अरमान धीवर के हाथ में चोट लगी थी। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की है। शिक्षक परिवार पर हमला करने, गालियां देने और उन्हें गंवार बोलने पर शिक्षक परिवार के समर्थन में देर रात बजरंग दल तेलीबांधा थाने पहुंचा। बजरंग दल के सदस्यों आरोपी रोहन सहित इंफ्लूएंसर और उनके कर्मचारियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है।

  • Related Posts

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    आकस्मिक निरीक्षण में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर

    बोर्ड परीक्षा परिणाम, बुनियादी अधिगम और विद्यालय संचालन की हुई समीक्षा, आवश्यक सुधार के दिए निर्देश   धमतरी, 24 जुलाई 2026/ जिले में शैक्षणिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार तथा विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें