Ro no D15139/23

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत शिविर का किया जा रहा आयोजन

1700 गर्भवती महिलाओं का पंजीयन व किया गया उपचार, 642 उच्च जोखिम वाली महिलाओं को किया गया लाभांवित
कोरबा 26 सितम्बर 2025/जिले में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया जा रहा है।  दिनांक 24, 25 एवं 26 सितंबर 2025 को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में लगभग 1700  गर्भवती महिलाओं का पंजीयन  किया गया जिसमे 642 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएँ जाँच एवं उपचार  हेतु उपस्थित हुई।
मुख्य  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 24 से 26  सितंबर को  आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान छत्तीसगढ़ की महतारी हम सब की जिम्मेदारी थीम स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का हिस्सा है। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार करना है। इस अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं की उच्च रक्तचाप, मधूमेह, कैंसर, सिकल सेल ओर एनिमिया जैसी बिमारियों के लिए जॉच की जा रही है तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को मजबूत करने गर्भवती महिलाओं की जॉंच, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं कि पहचान कर उपचार प्रदान किया जा रहा है । साथ ही बच्चों के टीकाकरण किया जा रहा है, किशोरियों में एनिमिया की रोकथाम और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के माध्यम से परिवारों की समग्र भलाई सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मॉं का स्वास्थ्य परिवार की मजबूती की नींव है अगर महिलाएं स्वस्थ और सशक्त होंगी तो परिवार भी सशक्त होगा।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के नागरिकों जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं, किशोरियों, गर्भवती महिलाओं की शिविर में जॉंच कराने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया है। जिससे बिमारियों की पहचान तथा गर्भवती महिलाओं में उच्च जोखिम गर्भावस्था की समय पर जानकारी हो सके साथ ही उनकी सतत् निगरानी एवं अन्य विमारियों की पहचान हो सके।

  • Related Posts

    विश्व क्षय दिवस पर जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ’ कैबिनेट मंत्री  लखन लाल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल टीबी मुक्त पंचायतों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित, मरीजों को निक्षय किट किया प्रदान कैबिनेट मंत्री ने टीबी मुक्त कोरबा के लिए दिलाया संकल्प

      कोरबा, 24 मार्च 2026/ विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 100 दिवसीय विशेष पहचान एवं उपचार अभियान का शुभारंभ आज  कलेक्ट्रेट…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा की समय-सारणी घोषित   ऑनलाइन आवेदन 24 मार्च से प्रारंभ, अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2026

     कोरबा, 24 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रदेश के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे