Ro no D15139/23

गैस एजेंसी की जांच में 346 सिलेंडर कम मिले, प्रकरण दर्ज

रायपुर, 15 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने आज मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान गैस सिलेण्डर के ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिसके बाद मामले की सूचना इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को भी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बम्लेश्वरी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं करने और वितरण में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

जांच के दौरान ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध सिलेंडरों का मिलान किया गया। इसमें 346 रिफिल सिलेंडर कम तथा 296 खाली सिलेंडर अधिक पाए गए। इसे द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण) विनियमन, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन संबंधित ऑयल कंपनी के को भेज दिया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता तथा उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    माननीय राज्यपाल रमेन डेका ने किया नवीन विधान सभा परिसर में ‘नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण

    नवीन विधान सभा परिसर में ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह‘‘ का गरिमामय आयोजन. -’’उत्कृष्ट विधायकों’’ एवं ’’मीडिया प्रतिनिधियों’’ को किया गया सम्मानित. रायपुर, दिनांक 15/07/2026 (IMNB NEWS AGENCY)   छत्तीसगढ़ नवीन विधान…

    Read more

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    *अमिता की उपलब्धि पूरे छत्तीसगढ़ और देश के लिए गर्व का विषय, युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणा – मुख्यमंत्री श्री साय*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण