Sunday, September 8

भोपाल

स्मार्ट सिटी पार्क अब वॉटर विजन पार्क होगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

स्मार्ट सिटी पार्क अब वॉटर विजन पार्क होगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रतिदिन पौध-रोपण अत्यंत सराहनीय पहल – केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री शेखावत जल सम्मेलन में आए प्रतिभागियों ने लगाए पौधे भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की भागीदारी से अनेक अभियान सफल हुए हैं। प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के लिए नागरिकों की सहभागिता निरंतर बढ़ रही है। नर्मदा जयंती वर्ष 2021 से प्रारंभ प्रतिदिन पौधे लगाने का संकल्प अन्य लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है। पौध-रोपण लोगों के स्वभाव में शामिल हो रहा है। स्वयं और परिजन की जन्म और विवाह की वर्षगांठ, परिवार के दिवंगत सदस्य की पुण्य-तिथि पर पौधा लगाने का कार्य नागरिक करने लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जब किसी कार्य से आमजन जुड़ जाए तो उसे सफलता मिलती है। जब जनता के मन में बात बैठ जाती है तो उसे साकार होने में देर नहीं लगती। पर्यावरण की रक्षा के लिए कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया...
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विभिन्न जनजातीय बहुल क्षेत्रों में तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े लोगों को चरण पादुका, वस्त्र और अन्य सामग्री का वितरण करेंगे। हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में घोषणा की थी। प्रदेश के विंध्य और महाकौशल अंचल के साथ अन्य स्थानों पर ये कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, अपर मुख्य सचिव वन श्री जे.एन. कंसोटिया और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में विचार-विमर्श किया। सामग्री वितरण के साथ ही महिला स्व-सहायता समूह द्वारा लोक-नृत्य, अन्य स्पर्धाओं में भागीदारी के कार्यक्रम की रूपरेखा और आगामी अप्रैल माह में प्रस्तावित वन महोत्सव पर भी चर्चा हुई। वन्य-प्राणी संरक्षण प्राथमिकता मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश मे...
परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने किया नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लास का शुभारंभ भोपाल (IMNB).  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहर हो या ग्राम, सभी जगह के बच्चों में प्रतिभा और क्षमता होती है। यदि सही दिशा मिल जाए तो वे चमत्कार कर सकते हैं। परिश्रम से सफलता के पथ पर आगे बढ़ना आसान होता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज सीहोर जिले के दो नगर नसरुल्लागंज और शाहगंज में मामा कोचिंग क्लासेस के शुभारंभ समारोह को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनुष्य ईश्वर का अंश है, अमृत का पुत्र है और अनंत शक्तियों का भंडार समाए हुए हैं। यदि आत्म-विश्वास और अनुकूल वातावरण हो तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में विद्यार्थी सफल हो सकते हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर सम्मानजनक स्थान अवश्य मिलेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को मनोयोग से अध्ययन करने का परामर्श दिया। नसरुल्लागंज और...
सफल युवा उद्यमियों का प्रदेश हित में करेंगे उपयोग : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

सफल युवा उद्यमियों का प्रदेश हित में करेंगे उपयोग : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

फरवरी माह में आएगी प्रदेश की युवा नीति नौजवानों के लिए लाभकारी बनी स्टार्टअप पॉलिसी मुख्यमंत्री के साथ स्टार्टअप से जु़ड़े सफल युवाओं का हुआ चर्चा सत्र भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्टार्टअप से जुड़े प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का प्रदेश हित में उपयोग किया जाएगा। ये सफल उद्यमी अपनी तरह अन्य युवाओं को स्वयं के उद्योग व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए तैयार करेंगे। प्रदेश की युवा नीति के निर्माण में भी स्टार्टअप से जुड़े सफल युवाओं सहित अन्य युवाओं से प्राप्त सुझावों को आधार बनाया जाएगा। प्रदेश की युवा नीति सुविचारित होगी। इसे अंतिम रूप देने के पहले महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल किया जाएगा। यह नीति इस माह घोषित होनी थी, लेकिन इसे फरवरी माह में सामने लाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के प्रति युवा भी ...
आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से की समीक्षा भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम का आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें। प्रवासी भारतीय अच्छी स्मृतियाँ लेकर वापस जाएँ। कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रात्रि में निवास से प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अंतिम समीक्षा कर रहे थे। कॉन्फ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह आयोजन प्रवासी भारतीयों के समक्ष मध्यप्रदेश की खूबियाँ बताने का दुर्लभ अवसर है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि कार्यक्रम जीरो डिफेक्ट के साथ हो। व्यवस्थाओं के संबंध में अगर कोई बात ध्यान में आती है तो तत्काल मुझे अवगत कराएँ,...
स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए शासकीय के साथ निजी पहल भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए शासकीय के साथ निजी पहल भी आवश्यक – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया अपोलो सेज अस्पताल का शुभारंभ भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जीवन में स्वस्थ शरीर की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि हम स्वस्थ है तो अपने सभी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए समर्पित भाव से निरंतर प्रयास कर सकते हैं। बीमार होते ही अस्पताल हमारी आवश्यकता और सबसे बड़ी प्राथमिकता बन जाता है। राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। फिर भी इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र के उद्यमियों को पहल करने की भी बहुत आवश्यकता है। भोपाल में आरंभ अपोलो सेज अस्पताल, सेवा और बेहतर इलाज के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के बावड़िया कला क्षेत्र में निर्मित अपोलो सेज अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों का यह प्रयास होन...
सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का किया शुभारंभ भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ जीवन और परस्पर स्वस्थ संबंधों के लिए खेलों का बहुत महत्व है। खेल हमारे जीवन का अद्भुत और अभिन्न अंग है। जीवन की सभी गतिविधियों में खेल-भावना आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल के ओल्ड कैम्पियन क्रिकेट मैदान अरेरा कालोनी में 28वीं आईईएस डिजियाना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भोपाल के खेल पत्रकार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलास सारंग, मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ और भोपाल संभाग क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों सहित राजधानी के वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बल्लेबाजी कर टूर्नांमेंट का शुभारंभ किया। बॉलिंग, डिजियाना ग्र...
प्रदेश में हर गरीब का होगा पक्का मकान : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

प्रदेश में हर गरीब का होगा पक्का मकान : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

प्रदेश में नई सामाजिक क्रांति की शुरूआत हुई यहाँ कोई राजा नहीं – सब जनता के सेवक हैंकमाने वाला खायेगा – लूटने वाला जायेगा – नया जमाना आयेगा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने टीकमगढ़ से मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना की शुरूआत की हितग्राहियों के भू-खण्डों पर पहुँच कर पट्टे वितरित किये हितग्राहियों से बातचीत की और साथ बैठ कर भोजन किया भोपाल(IMNB). मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में टीकमगढ़ से आज नई सामाजिक क्रांति की शुरूआत हुई है। प्रदेश में अब कोई भी व्यक्ति घास-फूस के अथवा कच्चे मकान में नहीं रहेगा। सरकार सभी गरीब आवासहीन व्यक्तियों को आवासीय भूमि के पट्टे दिलवायेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री जन-आवास योजना में इन पट्टों पर पक्के मकान बनवाये जायेंगे। ये केवल पट्टे नहीं, बल्कि गरीबों का सम्मान, उनकी इज्जत है। अब उनसे कोई यह नहीं कह सकेगा कि इस जगह स...
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश कर रहा है प्रधानमंत्री के स्वच्छ ऊर्जा संकल्प को साकार

भोपाल (IMNB). जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसे ज्वलंत मुद्दों से जूझते विश्व की पर्यावरणीय सुरक्षा के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा फ्रांस में नवम्बर 2015 में लिये गए संकल्प में मध्यप्रदेश बेहतरीन योगदान दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश ने पिछले 11 वर्षों में सोलर ऊर्जा में 54 और पवन ऊर्जा में 23 प्रतिशत की वृद्धि की है। वर्तमान में साढ़े पाँच हजार मेगावाट ग्रीन ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। इससे एक करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है जो 17 करोड़ पेड़ के बराबर है। नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग और विभागीय प्रमुख सचिव श्री संजय दुबे एवं विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की लगातार मेहनत के चलते आज मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा उत्पादन में न केवल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है बल्कि यहाँ त...
खास खबर, भोपाल, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में कृषि और खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाएँ

भोपाल(IMNB). निरंतर बढ़ती आबादी के पोषण के लिए उसी अनुपात में फसलों का उत्पादन, कृषि गतिविधियों और खाद्य व्यापार में वृद्धि जरूरी हो जाती है। दुनिया में आबादी लगातार बढ़ रही है और वर्ष 2050 तक इसके 10 अरब तक पहुँचने का अनुमान है। वैश्विक कृषि बाजार वर्ष 2022 में 11 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ कर 12.1 ट्रिलियन डॉलर हो गया हैं जो वर्ष 2026 तक 16.67 ट्रिलियन डॉलर तक पहुँच जाने की उम्मीद है। देश के दिल में बसा मध्यप्रदेश एक कृषि प्रधान राज्य है। इसकी जीएसडीपी में कृषि का योगदान 47 फीसदी है। इसीलिए मध्यप्रदेश को "फ़ूड बास्केट ऑफ इंडिया" कहलाने का गौरव मिला हैं। प्रदेश को 7 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। इसी के मद्देनज़र प्रदेश में कृषि और खाद्य प्र-संस्करण क्षेत्र में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं। मध्यप्रदेश देश में संतरा, मसाले, लहसुन, अदरक, चना और दालों का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। राज्य में जैविक उ...