Ro no D15139/23

जनगणना 2027ः जिले में प्रथम चरण का कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न

 


अम्बिकापुर 01 जून 2026/ 
 जनगणना 2027 के अंतर्गत सरगुजा जिले में प्रथम चरण का मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ने बताया कि  जनगणना 2027 हमारे देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जो केवल आंकडों का संकलन नहीं बल्कि भविष्य के भारत और हमारे जिला सरगुजा के विकास की ठोस नींव तैयार करने का कार्य करेगा। यह प्रक्रिया हमें यह समझने में सक्षम बनाती है कि समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास के लाभ किस प्रकार और कितनी प्रभावशीलता से पहुँच रहे हैं।

भारत की जनगणना 2027 का कार्य जिले में दो चरणों में संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों के गणना का फील्ड कार्य 01 मई से प्रारम्भ होकर 30 मई 2026 को सफलतापूर्वक संपादित हो गया है। द्वितीय चरण जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में सपादित किया जाएगा। प्रथम चरण मकानसूचीकरण का कार्य द्वितीय चरण जनसंख्या गणना कार्य के लिए एक फ्रेम प्रदान करती है, जिससे कि द्वितीय चरण जनसंख्या गणना कार्य के दौरान कोई भी मकान एवं उसमें रहने वाले परिवार गणना से न छूटे।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण मकान सूचीकरण कार्य के दौरान सभी ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक मकान एवं उसमें निवासरत परिवारों से भारत सरकार द्वारा अधिसूचित 33 प्रश्न जो कि मकानों की स्थिति परिवारों को उपलब्ध सुविधाएं तथा परिसपत्तियों से सम्बंधित थी की जानकारी मोबाइल एप के माध्यम से संकलित की गई। अब यह जानकारी भारत सरकार के सर्वर में सुरक्षित रख ली गई है। प्रथम चरण मकानसूचीकरण कार्य जिले के समस्त  तहसीलों, ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में कुशलता एवं शांतिपूर्वक संपादित किया गया। इस दौरान समस्त क्षेत्रों को पूर्ण रूप से कवर किया गया एवं कोई भी क्षेत्र गणना कार्य से नहीं छूटा है। प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने के दौरान निवासियों का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ है। नागरिकों के द्वारा जनगणना से सम्बंधित जो भी व्यक्तिगत जानकारी दी गई है, वह जनगणना अधिनियम 1948 तथा जनगणना नियमावली 1990 के प्रावधानों के तहत पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। संकलित किए गए इन आंकड़ों का उपयोग केवल नीति निर्माण एव जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए ही किया जाएगा एवं भारत सरकार के द्वारा सम्पूर्ण जनगणना प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात यथोचित समय पर इन आकड़ों को जारी किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनगणना 2027 प्रथम चरण का कार्य 01 नगर पालिक निगम, 02 नगरीय निकाय एवं 08 तहसीलों में सपादित किया गया है। इस कार्य को संपादित करने के लिए जिला सरगुजा में 08 ग्रामीण चार्ज एवं 03 नगरीय चार्ज बनाए गए थे। इन चार्जों के अंतर्गत 1592 मकानसूचीकरण गणना ब्लॉक बनाए गए थे। इस कार्य हेतु 2059 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिसमें 02 प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला जनगणना अधिकारी (01 जिला कलेक्टर, 01 नगर निगम आयुक्त, 01 अपर कलेक्टर सरगुजा एवं 23 जिला तथा चार्ज स्तर पर इस प्रकार कुल 27 जिला स्तर से अधिकारियों), 01 मास्टर ट्रेनर्स, 36 फील्ड ट्रेनर्स, प्रगणक एवं पर्यवेक्षक रिजर्व सहित 1995 शामिल थे।

अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी जनगणना प्रथम चरण का कार्य कुशलतापूर्वक सम्पन्न होने पर समस्त नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने आगामी जनगणना 2027 के द्वितीय चरण का कार्य जो कि फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा, उसमें भी इसी प्रकार सहयोग करने अपील किया है।

  • Related Posts

    15 अगस्त को धमतरी जिले में शुष्क दिवस सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मद्य भाण्डागार रहेंगे बंद

      धमतरी, 8 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को धमतरी जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा…

    Read more

    नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को 2.25 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता

      मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर मिली राहत रायपुर, 8 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और छत्तीसगढ़ नक्सलवाद पुनर्वास नीति के प्रभावी…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन