Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने अपनाया कड़ा रुख, कार्यों में लापरवाही बरतने पर हुई बड़ी कार्यवाही

ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित*

*शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता के लिए सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने की कार्यवाही*

कवर्धा-दिनांक 02/06/2026, जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत हीरापुर सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर द्वारा अपने शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने पर सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन आदेश जारी करते हुए बताया गया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा द्वारा सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर के विरुद्ध पदीय दायित्वो के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं पद का दुरुपयोग करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया था। प्रस्ताव के आधार पर जिला पंचायत कबीरधाम द्वारा संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं होने पर एवं पदीय दायित्व के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाई गई। जोकि छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानों के विपरीत होने के साथ कदाचरण की श्रेणी में होना पाया गया।

इस आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील नियम) 1999 में निहित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत हीरापुर के सचिव श्री अतुल कुमार दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कवर्धा निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

  • Related Posts

    पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ‘साइंस पाठशाला’ का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष मान. डॉ.रमन सिंह ने किया शुभारंभ, सरकारी स्कूलों के बच्चे सीखेंगे AI, ड्रोन और रोबोटिक्स”

    पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने तथा शासकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में पंडरिया विधायक भावना बोहरा की…

    Read more

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण