Ro no D15139/23

सी ई ओ जिला पंचायत ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों की विस्तृत समीक्षा कार्यों की गुणवत्ता पर जोर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अभिषेक कुमार ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विकसित भारत ग्राम पंचायत ( VBGRAMG) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी जनपद पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास योजना के विकासखंड समन्वयक, तकनीकी सहायक , सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने  VBGRAMG के अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास योजना, एमआईएस की प्रगति, ग्राम पंचायतों में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित समय-सीमा में सभी गतिविधियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता में लेकर पूरा करावे, ऐसे कार्य जो बारिश के मौसम में कराए जा सकते है उनमें श्रमिक नियोजित कर रोजगार उपलब्ध कराए। सभी पंचायतों में कार्य चले,  जिसके लिए सभी अधिकारी/कर्मचारी समन्वय के साथ कार्य करें।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वीकृत आवासों का समयबद्ध निर्माण, लंबित आवासों की पूर्णता, जियो-टैगिंग, किस्त भुगतान एवं हितग्राहियों को नियमित तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय पर आवास उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों के संचालन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता गतिविधियों तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता बनाए रखने की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को जनभागीदारी बढ़ाते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित टैक्स की वसूली और समर्थ पोर्टल पर एंट्री हेतु निर्देशित किया गया एवं ग्राम पंचायत में पंजीकृत टैक्स जमाकर्ता के आधार पर शत प्रतिशत टैक्स जमा करने हेतु जोर दिया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने कहा कि ये सभी योजनाएं ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं। इनका प्रभावी क्रियान्वयन शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने सभी विकासखंडों को नियमित मॉनिटरिंग, फील्ड निरीक्षण एवं प्रगति की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए ताकि निर्धारित लक्ष्यों की समय-सीमा में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित की जा सके।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई