Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

राजनांदगांव 03 जनवरी 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की जिला पंचायत सभाकक्ष में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिलों के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डीपीआर से प्राप्त गूगलशीट में निर्माण कार्य एवं हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी को 7 जनवरी 2025 तक अनिवार्य रूप से एण्ट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से प्राप्त गूगल शीट में ग्राम पंचायतवार 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2024 तक स्वीकृत सभी कार्यों की अद्यतन स्थिति की एण्ट्री संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराने कहा। उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के निर्देश दिये तथा आधार कार्ड अपडेट से छूटे ग्रामीणों का आधार अपडेट कराने कहा। सीईओ जिला पंचायत ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लखपति दीदी, इन्टरप्राईज फायनेंस की समीक्षा की और लक्ष्य के अनुसार प्रकरण तैयार कर प्रेषित करने निर्देशित किया। बैठक में लखपति दीदीयों एवं स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के मृत्यु बीमा के प्रकरण को शीघ्र निराकरण के लिए प्रस्ताव प्रेषित करने, साथी बाजार के आयोजन की तैयारी करने तथा स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को आश्रम, छात्रावास, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं हॉस्पिटल में आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बैठक में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, ग्रे-वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छ भारत अभियान सहित अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।

  • Related Posts

    अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग एवं सेवा पंडालों का किया निरीक्षण

    *- श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए सेवा पंडाल* *- दूर-दराज से बड़ी संख्या में पहुंच रहे दर्शनार्थी* *- जिला प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की…

    Read more

    पीएमजीएसवाई विभाग की तत्परता से 2.45 किमी सड़क का कार्य मानक अनुसार कराया गया पूर्ण

    राजनांदगांव 21 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आरडीसी रोड से बाकल लंबाई 2.45 किलो मीटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?