Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत   सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सीईओ जिला पंचायत   सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत जिले के सभी सब स्टेशनों में पदस्थ कनिष्ठ अभियंता विद्युत मंडल के प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकांक्षी योजना है। योजना अंतर्गत जिले को आगामी दो माह में लगभग 5000 कनेक्शन का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राहियों तक योजना का लाभ पहुंचाना है। सीईओ जिला पंचायत ने विद्युत मंडल के सहायक अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संबंधित वेंडर को समिति गठित कर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर सभा का आयोजन कर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी देने तथा योजना से लाभान्वित हेतु प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले रहे उपभोक्ताओं को भी सौर सभा में आमंत्रित करने कहा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत कार्य में रूचि नहीं लेने वाले वेंडर्स पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त   अतुल विश्वकर्मा, लीड बैंक अधिकारी, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभिंयता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    BREAKING: गौरमाटी में ग्राम गौरव पथ पर बड़ा खेल! 400 मीटर सड़क को दो टुकड़ों में बांटकर निर्माण

    (सूचना बोर्ड तक नहीं, अमानक निर्माण के आरोप… ग्राम गौरव पथ योजना सवालों के घेरे में) गोपाल शर्मा – 05/03/2026 कबीरधाम -कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम गौरमाटी…

    Read more

    अंगदान से मानवता को नई दिशा: प्रोजेक्ट दधीचि से जुड़कर पशु चिकित्सक बने प्रेरणा स्रोत

      मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर ने अंगदान संकल्प लेने वाले कर्मचारी को किया सम्मानित रायपुर, 03 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिला…

    Read more

    NATIONAL

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    हुमायूं कबीर का पहला दांव ही पड़ा उलटा, चुनाव आयोग की आपत्ति के बाद बदला पार्टी का नाम

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए मोजतबा खामेनेई, एसेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स का फैसला

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    इजरायली अटैक में ईरान का मुगल काल से संबंधित पैलेस भी क्षतिग्रस्त, भारत से लूटा माल रखा गया था

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी