Ro no D15139/23

ग्राम गढ़फुलझर में आवास एवं रोजगार दिवस के अवसर पर सीईओ नंदनवार शामिल हुए

शासन के निर्देशानुसार माह के प्रत्येक 07 तारीख को आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में आज जिला महासमुंद के जनपद पंचायत बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़फुलझर में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हेमंत नंदनवार शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जुड़े हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।  नंदनवार द्वारा हितग्राहियों को अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ करने तथा अपूर्ण आवासों को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास समय पर उपलब्ध हो तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएं।
कार्यक्रम के दौरान आवास निर्माण में आ रही तकनीकी एवं अन्य समस्याओं पर चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही रोजगार दिवस के अंतर्गत वीबी-जी राम जी योजना के माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत प्रतिनिधि, आवास मित्र, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी करोड़ों के गांजे की तस्करी, एमपी का तस्कर गिरफ्तार

    महासमुंद। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बसना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा…

    Read more

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त 14 कोचियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    सरायपाली में अवैध धान खरीदी में संलिप्त पाए गए कोचियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। कलेक्टर  विनय लंगेह के निर्देश पर तथा सरायपाली एसडीएम  अनुपमा…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में