Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने किया निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा/04 अप्रैल 2025 /श्री दिनेश कुमार नाग,मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिला पंचायत ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पाली के ग्राम पंचायत बारी उमराव एवं सपलवा में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास निर्माण कार्य में गति लाई जाए एवं शीघ्रता से कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि हितग्राहियों को शीघ्र आवास उपलब्ध हो सके। सीईओ श्री नाग ने आवास के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निश्चित समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचे,इसके लिए सतत निगरानी एवं समयबद्ध कार्य सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत पाली जिला समन्वयक,नोडल अधिकारी, सरपंच, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

      कोरबा 19 अगस्त 2026/कटघोरा, राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत 19 अगस्त को कृषकों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित एसडीएम  मनोज बंजारे ने शिक्षा,  स्वास्थ्य , खाद्य, विद्युत एवं मूलभूत सुविधाओं की ली जानकारी

     कोरबा 19 अगस्त 2026/ विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में एसडीएम श्री मनोज बंजारे की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), खंड चिकित्सा अधिकारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ