Ro no D15139/23

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत सुन्दरा, अचानकपुर भाठापारा एवं सोमनी में चल रहे विकास कार्यों का किया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव 10 सितम्बर 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने विकासखण्ड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सुन्दरा, अचानकपुर भाठापारा एवं सोमनी में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अप्रारंभ एवं निर्माणाधीन आवासों को तत्काल प्रारंभ करने एवं निर्माणाधीन आवासों को 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सोमनी में महतारी सदन का जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देशित किया। उन्होंने महतारी सदन के पास गंदगी पाए जाने पर ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणजनों को स्वच्छता हेतु समझाइश दिया। अप्रारंभ आवास हितग्राहियों को एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं होने की स्थिति में राशि वसूली हेतु समझाइश दी गयी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सुन्दरा में ढलाई शेष वाले आवास हितग्राहियों को माह 30 सितम्बर तक आवास पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। मिनी स्टेडियम स्टेडियम निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने कहा। ग्राम पंचायत अचानकपुर भाठापारा में अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण एवं निर्माणाधीन आवासों को माह के अंत तक पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया। इस दौरान उप संचालक पंचायत श्री देवेन्द्र कौशिक, सीईओ जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मनीष साहू, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कृषि विभाग द्वारा किसानों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कृषि विभाग की आत्मा योजना अंतर्गत तहसील कुमरदा क्षेत्र के कृषकों को अन्य जिलों में प्रगतिशील कृषकों के फार्म एवं खेतों का शैक्षणिक…

    Read more

    महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 04 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक आदर्श कन्या शाला के भवन निर्माण हेतु 121.16 लाख रूपए की…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?