Ro no D15139/23

नम्बी जलप्रपात की प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू हुए CG25 राइडर्स

*सैकड़ों किलोमीटर की साहसिक बाइक यात्रा कर बीजापुर पहुंचे राइडर्स, कलेक्टर को भेंट किया ग्रुप का आधिकारिक बैच*

 

*‘देखो बस्तर, आओ बीजापुर’ का संदेश लेकर पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल*

 

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय संस्कृति व छिपे हुए प्राकृतिक स्थलों को उजागर करने के लिए ‘CG25 राइडर्स ग्रुप’ (धमतरी) मानसून राइड्स और एडवेंचर यात्राएं आयोजित करता है। यह बाइकर्स ग्रुप राज्य के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और भाईचारे का संदेश भी देता है।

 

छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य को देश-दुनिया तक पहुंचाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से CG25 राइडर्स ग्रुप के बाइक राइडर्स साहसिक यात्रा कर बीजापुर पहुंचे। राइडर्स ने जिले के प्रसिद्ध नम्बी जलप्रपात सहित विभिन्न प्राकृतिक और रमणीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया और यहां की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

 

*नम्बी जलप्रपात की सुंदरता ने किया रोमांचित*

 

नम्बी जलप्रपात धरती की सतह से लगभग 300 फीट की ऊँचाई से गिरने वाले इस जलधारा को देखकर यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि यह बस्तर की सबसे ऊँची जलधारा है। दुर्गम पहाड़ी रास्तों से होते हुए राइडर्स नम्बी जलप्रपात पहुंचे। घने जंगलों, कल-कल बहती जलधारा और शांत प्राकृतिक वातावरण ने उन्हें बेहद प्रभावित किया। राइडर्स ने कहा कि बीजापुर प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यह स्थान प्रकृति प्रेमियों और साहसिक यात्रा पसंद करने वाले लोगों के लिए एक शानदार पर्यटन स्थल है।

 

*कलेक्टर से की सौजन्य भेंट*

 

यात्रा के दौरान CG25 राइडर्स के सदस्यों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्री विश्वदीप से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राइडर्स ने अपने ग्रुप का आधिकारिक बैच कलेक्टर को भेंट किया। कलेक्टर श्री विश्वदीप ने राइडर्स की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसिक पर्यटन अभियान बीजापुर की प्राकृतिक धरोहर को व्यापक पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने राइडर्स से जिले के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और अपने अनुभवों को सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से साझा कर अधिक से अधिक लोगों को बीजापुर आने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

 

*‘देखो बस्तर, आओ बीजापुर’ का दिया संदेश*

 

CG25 राइडर्स ग्रुप के सदस्य श्री गीतेश ताम्रकर ने कहा कि बीजापुर की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और यहां के लोगों का आत्मीय व्यवहार हमेशा याद रहेगा। उन्होंने प्रकृति प्रेमियों और बाइक राइडर्स से अपील करते हुए कहा— ‘देखो बस्तर, आओ बीजापुर।’ CG25 राइडर्स की यह पहल बीजापुर में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ जिले की प्राकृतिक धरोहर को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। प्रशासन और पर्यटन प्रेमियों के संयुक्त प्रयासों से बीजापुर को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान