Ro no D15139/23

युवान कार्यक्रम से बच्चों ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

*वन महोत्सव और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 7 स्थानों पर हुआ पौधारोपण*

 

*200 से अधिक स्कूली बच्चों ने वन भ्रमण, सीड बॉल निर्माण और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों में लिया हिस्सा*

 

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ प्रकृति का संरक्षण महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करता है, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखता है और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व को सुनिश्चित करता है। संरक्षण के बिना, जल, वन और वन्यजीव जैसे संसाधन लुप्त हो सकते हैं। जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को रोकता है। जैव विविधता को बनाए रखता है।

 

प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के लिए लगातार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बलौदाबाजार वनमंडल में हर शनिवार आयोजित किए जा रहे ‘युवान’ कार्यक्रम और वन महोत्सव के तहत 18 जुलाई को विभिन्न स्थानों पर प्रकृति शिक्षा, वन भ्रमण और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों और स्थानीय लोगों को वन, वन्यजीव, जैव विविधता तथा जल और मृदा संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 

*‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण*

 

वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन विभाग द्वारा संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कोठारी, सोनाखान और बल्दाकछार वन परिक्षेत्रों के स्कूलों और गांवों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन प्रबंधन समितियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया। साथ ही पौधों की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

 

*7 स्थानों पर 200 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा*

 

बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के निर्देशानुसार अर्जुनी, कोठारी, धमलपुरा, सारसडोल, दादर, पोड़ी और सूरबाय परिसर सहित 7 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें 200 से अधिक स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वन भ्रमण के दौरान बच्चों को जंगलों के महत्व, जैव विविधता और मिट्टी के कटाव को रोकने के उपायों की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

 

*सीड बॉल बनाना भी सीखा बच्चों ने*

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रकृति संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। उन्हें बीज रोपण और सीड बॉल बनाने की प्रक्रिया सिखाई गई। बच्चों ने जाना कि छोटे-छोटे प्रयासों से जंगलों का विस्तार और हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

 

*प्रकृति से जुड़कर बच्चे बनेंगे जिम्मेदार नागरिक- डीएफओ*

 

बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी ने कहा कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और विजन के अनुरूप ‘युवान’ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को प्रकृति के करीब लाने का प्रयास किया जा रहा है। जब बच्चे स्वयं पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी समझेंगे और इसमें भागीदारी करेंगे, तभी एक जागरूक और जिम्मेदार समाज का निर्माण होगा। वनमंडल में यह कार्यक्रम प्रत्येक शनिवार को निरंतर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और शिक्षकों के साथ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, स्थानीय ग्रामीणों तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान