Ro no D15139/23

पाली महोत्सव-2026 के अवसर पर आयोजित होगी ’चैतुरगढ़ थंडर राइड’ साइकिल रेस इच्छुक प्रतिभागी 13 फरवरी तक करा सकते हैं पंजीयन

कोरबा जिले में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आगामी 15 और 16 फरवरी 2026 को दो दिवसीय ’पाली महोत्सव’ का भव्य आयोजन ग्राम केराझरिया, पाली के महोत्सव ग्राउंड में किया जा रहा है। स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव के पहले दिन, 15 फरवरी को ’पाली चैतुरगढ़ थंडर राइड 2026’ साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह रेस पाली से शुरू होकर चैतुरगढ़ तक संपन्न होगी, जिसमें 15 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।
प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 25,000 रुपये, द्वितीय स्थान हेतु 15,000 रुपये और तृतीय स्थान के लिए 10,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चौथे और पांचवें स्थान पर आने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को 1,100 रुपये तथा अगले दो प्रतिभागियों को सांत्वना नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी गूगल लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन 13 फरवरी 2026 की शाम 5ः00 बजे तक करा सकते हैं।
प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल अधिकारी श्री दीनू पटेल  मोबाइल नंबर 7067747300 एवं सहायक खेल अधिकारी श्री राम कृपाल साहू मोबाइल नम्बर 9074668699 से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बस्तर मे आयोजित मैराथन में पुरस्कारों की होगी झड़ी

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 में विजेताओं पर होगी 25 लाख नकद पुरस्कारों की बौछार जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ बस्तर की पावन धरा रविवार 22 मार्च को एक ऐतिहासिक खेल महाकुंभ की…

    Read more

    बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर जिला प्रशासन देगा निःशुल्क कोचिंग और ट्रेनिंग

    जगदलपुर, 18 मार्च 2026/ देश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी…

    Read more

    NATIONAL

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    बेटे के साथ मारे गए ईरानी सिक्योरिटी चीफ अली लारिजानी, युद्ध के बीच ईरान के लिए कितना बड़ा झटका?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    मिडिल ईस्ट में तैनात हैं 200+ यूक्रेन के मिलिट्री एक्सपर्ट, जेलेंस्की ने बताया- रूस का मोर्चा छोड़कर यहां क्या कर रहे?

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज