Ro no D15139/23

कोटपा एक्ट 2003 के तहत कुनकुरी क्षेत्र में की गई चालानी कार्यवाही 37 चालान से 6750 रुपए वसूला

जशपुरनगर 07 मई 2026/ राज्य शासन, नियंत्रक के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में औषधि प्रकोष्ठ द्वारा कोटपा एक्ट-2003 के तृतीय चरण के तहत कुनकुरी क्षेत्र में सघन चालानी कार्यवाही की गई।
औषधि निरीक्षक के नेतृत्व में गठित दल ने शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज दायरे में आने वाले विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कोटपा एक्ट-2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। इनमें कुल 37 चालान काटे गए और 6750 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई। यह कार्रवाई धारा-4 सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान प्रतिबंध, धारा-6(अ) नाबालिग द्वारा तम्बाकू उत्पाद का उपयोग व बिक्री पर प्रतिबंध और धारा-6(ब) शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज दायरे में तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर प्रतिबंध धाराओं के अंतर्गत की गई।
औषधि निरीक्षक ने दुकानदारों को धूम्रपान निषेध एवं नाबालिग को तम्बाकू उत्पाद न बेचे जाने संबंधी सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक स्थल पर माचिस, लाइटर, ऐश ट्रे जैसी धूम्रपान को बढ़ावा देने वाली वस्तुएं काउंटर पर न रखने को कहा गया। शिक्षण संस्थान के 100 गज दायरे में तम्बाकू उत्पाद न बेचने और नाबालिगों को स्वयं या परिवार के लिए भी तम्बाकू न बेचने के कड़े निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने आमजन को बताया कि धूम्रपान और तम्बाकू सेवन कैंसर, सीओपीडी, हृदय रोग का प्रमुख कारण है। तम्बाकू के धुएं से धूम्रपान करने वाले के साथ-साथ पैसिव स्मोकिंग से आसपास के लोग भी प्रभावित होते हैं। बच्चों के माता-पिता धूम्रपान करते हैं तो बच्चे सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं। तम्बाकू में 4000 से अधिक रसायन होते हैं, जिनमें से 250 जानलेवा हैं।
कार्यवाही के दौरान सहायक औषधि नियंत्रक श्री पीताम्बर साहू, औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते, मनीष कंवर, कोटपा नोडल अबरार खान’ सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात