Ro no D15139/23

अनधिकृत ई-डिस्ट्रिक्ट संचालन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, निजी केंद्र सील

जशपुरनगर 07 मई 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देश पर प्रशासन द्वारा तहसील कार्यालय कांसाबेल के समीप संचालित निजी दुकान  ‘CSC Varsha Online Center’ पर औचक जांच कर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया कि जयजीत एक्का (CSC ID – 333426770012) द्वारा अनधिकृत रूप से ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का संचालन किया जा रहा था। संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध नागरिक आईडी के दुरुपयोग की शिकायतें भी प्राप्त हुई थी।
जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि ग्राम पंचायत भवन कुसुमताल के लिए जारी अधिकृत ई-डिस्ट्रिक्ट आईडी का संचालन निर्धारित पंचायत भवन के बजाय निजी दुकान में किया जा रहा था। इससे ग्राम पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को पंचायत स्तर पर ऑनलाइन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था तथा उन्हें अन्य पंचायतों अथवा तहसील कार्यालय तक जाना पड़ रहा था, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही थी।
प्रशासन को यह शिकायत भी प्राप्त हुई थी कि संबंधित संचालक द्वारा नागरिकों से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि ली जा रही थी। साथ ही, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी करने के नाम पर भी लोगों से पैसे वसूले जा रहे थे तथा राशि नहीं देने पर कार्य नहीं किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। जबकि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है।
शिकायतों की पुष्टि होने के बाद नायब तहसीलदार कांसाबेल द्वारा संबंधित केंद्र को आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
प्रशासन ने समस्त लोक सेवा केंद्र संचालकों एवं ई-डिस्ट्रिक्ट यूजर आईडी ऑपरेटर्स को पुनः निर्देशित किया है कि वे केवल शासन द्वारा अनुमोदित एवं निर्धारित स्थान पर ही अपनी यूजर आईडी का संचालन करें। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ई-केवाईसी के नाम पर अनधिकृत शुल्क वसूली की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 9 सीएससी संचालकों की आईडी बंद की जा चुकी है।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात