Ro no D15139/23

स्मार्ट ट्रैफिक और बेहतर लॉजिस्टिक्स के लिए चेम्बर और महालेखाकार कार्यालय एकजुट,

ई-टिकटिंग और GPS पर जोर व्यापार और सुगम यातायात के लिए ”अर्बन मोबिलिटी” पर हुआ मंथनः- ऑडिट से पहले चेम्बर द्वारा सौंपे जायेंगे ट्रांसपोर्ट संघों से प्राप्त सुझाव
रायपुर :- राजधानी के बॉम्बे मार्केट स्थित चैधरी देवीलाल उद्योग व्यापार भवन में शहरी गतिशीलता (Urban Mobility) की चुनौतियों और सुधारों पर चर्चा हेतु एक महत्वपूर्ण हितधारक बैठक (Stakeholders Meeting) संपन्न हुई। यह बैठक छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी के नेतृत्व में, भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के लेखापरीक्षा योजना 2026-27 के अंतर्गत महालेखाकार (लेखापरीक्षा) छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई।

*सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने समाज प्रमुख को सौंपा टेंट एवं बर्तन सामग्री, ग्राम आमगांव में बढ़ेगा रोजगार* – IMNB NEWS AGENCY
इस अवसर पर चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकांत जैन, दिलीप इसरानी, जितेन्द्र शादीजा, मनीष प्रजापति, पंकज जैन, मंत्री-भरत पमनानी, ट्रांसपोर्ट चेम्बर अध्यक्ष हरचरण सिंह साहनी, कोषाध्यक्ष दिवाकर अवस्थी, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी (अर्बन मोबिलिटी) मिस प्रियाति कावड़ो सीनियर डीएजी, वरिष्ठ लेखा परीक्षा अधिकारी- मोहम्मद इकबाल अंसारी, मनीष कुमार शुक्ला, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी -एम.रवि, प्रियांशु साहू, ताज हुसैन, शारदानंद झा, छत्तीसगढ़ परचून ट्रांसपोर्ट संघ के महामंत्री कमल किशोर गोलछा,आइएसबीटी व्यापारी संघ के सचिव नदीम सोहेल, यातायात महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली, सचिव खेमराज साहू, जे.पी.मित्तल, अंकित संचेती, पवन अग्रवाल, जसविंदर सिंह संधु, हरनूत सिंह, पुरूषोत्तम सिंह राजपूत, तोमेश साहू, राजकुमार साठे, नीरज साठे, दिलबाग सिंह, भगवान सिंह, सुरिन्दर पाल सिंह, हरपाल सिंह बनारसीलाल पांडे, स्वरूप चोपड़ा, सिद्धार्थ भल्ला, सचिव विनीत तिवारी, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में शहरी यातायात, माल परिवहन और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था से जुड़ी जमीनी समस्याओं को समझना तथा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक द्वारा प्रस्तावित ऑडिट हेतु विशेषज्ञों और संघों से सुझाव आमंत्रित करना था।
बैठक में महालेखाकार कार्यालय से उपस्थित सीनियर डीएजी¼Senior DAG½ मिस प्रियाति कावड़ो ने अपने संबोधन में कहा कि CAG का उद्देश्य केवल वित्तीय ऑडिट तक सीमित नहीं है, बल्कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि शहरी गतिशीलता जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं आम जनता और व्यापारिक जगत के लिए कितनी प्रभावी साबित हो रही हैं। हितधारकों से प्राप्त ये व्यावहारिक सुझाव नीतिगत सुधारों में मील का पत्थर साबित होंगे।
वहीं, वरिष्ठ लेखापरीक्षा अधिकारी मो. इकबाल अंसारी एवं श्री मनीष कुमार शुक्ला ने तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डेटा और जमीनी फीडबैक का सही तालमेल ही भविष्य की परिवहन प्रणाली को सुदृढ़ बना सकता है। उन्होंने पारदर्शिता और डिजिटल समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में चर्चा के आधार पर एक हस्ताक्षरित कार्यवृत्त (Minutes of Meeting) तैयार किया गया, जिसे आगामी सुधारों के लिए आधार बनाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विभिन्न परिवहन संघों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को विस्तार से रखा जो निम्नानुसार हैं:-
1. माल परिवहन एवं लॉजिस्टिक्सः- चेम्बर पदाधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में शहर के भीतर स्थित गोदामों तक माल पहुँचाने के लिए समय की कड़ी पाबंदियाँ हैं। प्रवेश के सीमित घंटों के कारण ट्रकों की लंबी कतारें लगती हैं, जिससे न केवल माल की डिलीवरी में देरी होती है, बल्कि शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था भी चरमरा जाती है। इसके समाधान के लिए रात के समय माल की आवाजाही को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने पर चर्चा हुई तथा यह भी सुझाव दिया कि शहर के चारों कोनों पर आधुनिक ”लॉजिस्टिक्स हब्स” और ”ट्रांसपोर्ट नगर” विकसित किए जाएं। इससे भारी वाहनों को शहर के भीतर आने की आवश्यकता कम होगी। इन हब्स में वेयरहाउसिंग, लोडिंग-अनलोडिंग के लिए पर्याप्त स्थान और ट्रक ड्राइवरों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
2. आपातकालीन सेवाएँ:-आपातकालीन वाहनों की आवाजाही एवं प्राथमिकता देते हुए मुख्य समस्या भारी यातायात जाम और संकरी सड़कों के कारण चेम्बर द्वारा स्थानीय प्रशासन को ट्रांसपोर्ट व होलसेल बाजार को शहर के बाहर स्थानांतरित करने तथा शहर में यातायात दबाव कम करने हेतु प्रस्ताव दिया गया है जिसका लेखा-जोखा पत्र के माध्यम से चेंबर द्वारा महालेखापरीक्षक विभाग को प्रेषित करेगा। साथ ही रायपुर में जयस्तंभ चैक, टाटीबंध और शास्त्री चैक जैसे प्रमुख स्थानों पर भारी विलंब होने के कारण आपात कालीन वाहनों जैसे एंबुलेंस आदि के लिए अलग लेन तथा स्वतः ही ग्रीन सिग्नल होने पर चर्चा हुई।
3. सार्वजनिक परिवहन:-बस टर्मिनल्स और डिपो की बदहाली पर ध्यान आकर्षित करते हुए चेंबर ने महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों को अवगत कराया कि वर्तमान में प्रदेश के अधिकांश बस टर्मिनल्स और डिपो की स्थिति अत्यंत जर्जर है। भवनों की मरम्मत न होने से बरसात में जल-जमाव और संरचनात्मक असुरक्षा बनी रहती है। बस स्टैंड की क्षमता से अधिक वाहनों का दबाव होने के कारण बसों को खड़ा करने और उनके रखरखाव के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध नहीं रहता। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया गया कि बस स्टैंड्स पर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय अपर्याप्त हैं। विशेष रूप से साफ-सुथरे बाथरूम, पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए रिटायरिंग रूम जैसी मूलभूत सुविधाएं या तो उपलब्ध नहीं हैं या बेहद दयनीय स्थिति में हैं। इससे यात्रियों,विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है

  • Related Posts

    बस्तर में राष्ट्रीय साधन-सह-प्रवीण छात्रवृत्ति मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

    111 केंद्रों में 6,654 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन एवं समग्र शिक्षा जिला बस्तर की पहल पर जिले भर में…

    Read more

    दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं-कमिश्नर डोमन सिंह

    पेंशन योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश, आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर   जगदलपुर, 21 अगस्त 2026/ कमिश्नर बस्तर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल