Ro no D15139/23

सोलर पैनल से चन्दा को मिल रही मुफ्त बिजली

*सरकारी अनुदान से योजना का लाभ लेना हुआ आसान*

रायपुर, 30 अक्टूबर 2025/
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है। इस योजना के अंतर्गत आमजन न केवल बिजली के उपभोक्ता बन रहे हैं बल्कि उत्पादन कर आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं।

ऐसा ही उदाहरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की नगर पंचायत राजपुर निवासी श्रीमती चन्दा सोनी ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे उनके घर में बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही है।

योजना की जानकारी मिलते ही श्रीमती सोनी ने आवेदन किया। तत्पश्चात बिजली विभाग की टीम ने उनके घर में सोलर पैनल की स्थापना की। इस प्रक्रिया के बाद केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त 78 हजार रुपए की अनुदान राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा कर दी गई, जिससे आर्थिक भार काफी कम हो गया।

श्रीमती सोनी ने बताया कि सोलर पैनल लगाने में कुल लगभग 2 लाख10 हजार रुपए खर्च हुए, लेकिन सरकारी अनुदान के चलते उनका वास्तविक निवेश काफी कम रह गया। आज उनके घर के सभी विद्युत उपकरण सुचारू रूप से चल रहे हैं और बिजली बिल लगभग समाप्त हो गया है।उन्होंने बताया कि एक बार के निवेश से आजीवन रोशनी और बचत यही सूर्यघर योजना का लाभ है।इसके साथ ही वे अपने आसपास के लोगों को भी योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रही हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवार आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, बचत और सतत विकास को बढ़ावा दे रही है, जिससे आमजन को वास्तविक लाभ मिल रहा है और देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस