Ro no D15139/23

जांजगीर-चांपा जिला में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगे राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

*जांजगीर-चांपा में 2 से 4 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन*

रायपुर, 30 अक्टूबर 2025/
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जांजगीर-चांपा जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव के इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

*तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शित होगी जिले की उपलब्धियाँ और सांस्कृतिक धरोहर*

राज्योत्सव समारोह के दौरान तीन दिनों तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिले की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण करेंगी।

*जिले में उत्सव का माहौल, तैयारियाँ जोरों पर*

राज्योत्सव की तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मंच, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दल बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवमयी यात्रा का उत्सव मनाएँ।

  • Related Posts

    सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा में प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर के 09 विद्यार्थी चयनित

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि सत्र 2025-26 में जेईई (मेन्स) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परीक्षा में आदिवासी विकास…

    Read more

    कलेक्टर ने ली जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक बार-बार नोटिस के बावजूद कार्य में प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध निरस्त करने के निर्देश नलकूप खनन और एकल ग्राम योजना के कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई कार्रवाई समूह जल प्रदाय योजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

      अम्बिकापुर 22 अप्रैल 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुले, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    अमित शाह का मिशन बंगाल और बूथ विजय का मास्टरप्लान : 2021 की गलतियों से लिया सबक, अब ‘दीदी ओ दीदी’ नहीं, पन्ना प्रमुखों पर भरोसा

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कितना बचेगा गांधी परिवार-कानूनी हथकण्डों से,रहा गुलशन तो फूल खिलेंगे-रहा तृणमूल तो फिर मिलेंगे,मछली के नाम पे छली जाएगी जनता ? वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    बद्रीनाथ मंदिर के खुलने वाले है कपाट, जानें कब तक होंगे भगवान बद्रीविशाल के भक्तों को दर्शन

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Tim Cook का युग खत्म, अब John Ternus के हाथ में होगी Apple की कमान

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

    Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’