Ro no D15139/23

विपरीत परिस्थितियों में नहीं टूटा चंद्रमणि का हौसला

*शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिला संबल, अब आत्मविश्वास से संवार रहीं बच्चों का भविष्य*

रायपुर, 13 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पति के निधन के बाद जीवन में आए कठिन दौर ने बलरामपुर जिले के ग्राम सरगांव निवासी श्रीमती चंद्रमणि की जिम्मेदारियों को कई गुना बढ़ा दिया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और बच्चों के भविष्य की चिंता के बीच एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आगे का रास्ता कठिन नजर आने लगा। ऐसे मुश्किल समय में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं उनके लिए सहारा बनकर सामने आईं और उन्होंने फिर से आत्मविश्वास के साथ जीवन को संभालना शुरू किया।

श्रीमती चंद्रमणि बताती हैं कि पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई थी। इसी दौरान उन्हें महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ, जिससे दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिली। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत पक्के आवास ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई। वर्तमान में उनके घर का निर्माण कार्य जारी है और उन्हें विश्वास है कि जल्द ही उनका परिवार सुरक्षित पक्के मकान में रह सकेगा।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उन्हें निःशुल्क उपचार की सुविधा मिली, जबकि राशन कार्ड से नियमित खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। इन योजनाओं से परिवार को आर्थिक राहत मिलने के साथ जीवन में स्थिरता आई है।

श्रीमती चंद्रमणि भावुक होकर कहती हैं कि कठिन परिस्थितियों में शासन की योजनाओं ने उन्हें टूटने नहीं दिया। अब वे पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने बच्चों का भविष्य संवारने में जुटी हैं। उन्होंने शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की सहायता से उनके परिवार को सुरक्षित जीवन और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद मिली है।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई