Ro no D15139/23

T20 WC में सुपर-8 मैच के समय में बदलाव! जानें कितने बजे होगा IND vs SA मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) दोनों ही टीमें पहले स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप रही. इसके साथ ही दोनों टीमों ने सभी मैच जीतकर अजेय बढ़त बनाई हुई है. अब सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा. चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां यह मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही क्या होगा मैच शुरू होने का समय यह भी जानना जरूरी है.

IND vs SA मैच कहां खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में भारत को कुल तीन मैच खेलने हैं. इस राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगी. जिसमें पहला मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. यह मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

बता दे कि भारत ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अपना वर्मअप मुकाबला भी साउथ अफ्रीका के साथ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.

कितने बजे से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबले?

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में किसी भी दिन ट्रिपल हेडर मुकाबला नहीं है. इसी के कारण अब मैच देखने के समय में बदलाव हुआ है. सुपर-8 के चरण में तीन दिन डबल हेडर मुकाबले हैं इसके अलावा बाकी दिन एक-एक ही मैच होगा. बता दे कि डबल हेडर मैच वाले दिन पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा, वहीं दूसरा मैच शाम 7 बजे से होगा.

अब बात करते है 22 फरवरी को होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले के समय की. दोनों टीमों के बीच पहला डबल हेडर गेम खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे टॉस होगा. इसके अलावा इसी दिन पहला मैच दोपहर तीन बजे श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच होगा.

दोनों टीम का स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह. 

साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉख्या, क्वेना मफाका.

IND vs SA के बीच सुपर-8 का मैच कब और कितने बजे शुरू होगा?

यह मुकाबला 22 फरवरी को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे किया जाएगा.

इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला कहां खेला जाएगा?

दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत को किन-किन टीमों से खेलना है?

सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को कुल तीन मैच खेलने हैं, जिसमें उसका सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों से होगा.

22 फरवरी को खेले जाने वाले डबल हेडर में पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?

22 फरवरी को पहला मैच दोपहर 3:00 बजे से श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इसके बाद शाम 7:00 बजे से भारत और साउथ अफ्रीका का मैच होगा.

इस टूर्नामेंट के लिए भारत और साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान कौन हैं?

भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका टीम की कमान एडन मार्करम संभाल रहे हैं.

  • Related Posts

    आशा भोसले के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फिल्मी हस्तियां, मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

    Asha Bhosle Died: भारतीय संगीत जगत की कोहिनूर और दिग्गज गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 92 वर्ष की आयु में रविवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.…

    Read more

    भूत बंगला’ की शूटिंग में घायल हुए अक्षय कुमार, स्टंट के दौरान लगा झटका,

    Akshay Kumar Injury: बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार अपने दमदार और रियल स्टंट्स के लिए जाने जाते हैं. फिल्मों में जोखिम भरे सीन खुद करने की उनकी आदत ही उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस