Ro no D15139/23

हरे सोने से वनवासियों के जीवन में आ रहा बदलाव: वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर, 07 मई 2025/वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरे सोने को वनवासियों के जीवन में बदलाव लाने का माध्यम बनाया है। हमारी सरकार तेन्दूपत्ता संग्राहकों को बेहतर संग्रहण मूल्य दे रही है। हमने संग्रहण दर भी बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है। वे आज कोंडागांव जिले के गोलावंड स्थित तेन्दूपत्ता फड़ का अवलोकन कर संग्रहण कर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि विष्णु देव सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण नीति में बदलाव लाकर संग्राहकों को हर प्रकार की सुविधा दे रही है। हमारी सरकार ने न केवल संग्रहण दर में वृद्धि की, बल्कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए फिर से चरण पादुका योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। संग्राहक परिवारों को हमारी सरकार बोनस भी दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों से अपने वादे के अनुसार तेन्दूपत्ता 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से पारिश्रमिक दे रही है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर में बढ़ोतरी से 12 लाख 50 हजार संग्राहक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। संग्रहण दर में बढ़ोतरी से संग्राहक भाई-बहनों को 240 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होने की संभावना है।

वनमंत्री श्री कश्यप ने कहा कि तेन्दूपत्ता से आदिवासी समाज भावनात्मक रूप से जुड़ा मामला है। आदिवासियों के सभी अधिकारों का हम ध्यान रख रहे हैं। आदिवासियों के जीवन में बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा ग्राम उत्कर्ष जैसी योजनाएं भी संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बस्तर में 65 प्रकार की विभिन्न लघु वनोपजों का संग्रहण होता है। इनका ज्यादा से ज्यादा प्रसंस्करण और वैल्यू एडीशन स्थानीय स्तर पर ही हो, इस दिशा में हम ठोस प्रयास करेंगे। बस्तर में भरपूर मात्रा में कोदो-कुटकी-रागी का उत्पादन होता है, जिसकी मांग पूरी दुनिया में है। मिलेट्स के प्रसंस्करण और वैल्यू एडिशन की व्यवस्था भी की जा रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नशामुक्त युवा अभियान से जुड़ेगा बस्तर का युवा, विकसित भारत के संकल्प को मिलेगी नई ताकत

    जगदलपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ*   रायपुर, 02 अगस्त 2026/ जगदलपुर स्थित शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के एमबीए भवन में रविवार को “नशामुक्त…

    Read more

    दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर में जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत   रायपुर, 02 अगस्त 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन