Ro no D15139/23

दंतेवाड़ा में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ जिलेभर में जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत

 

रायपुर, 02 अगस्त 2026/ भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत रविवार को दंतेवाड़ा जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

*गीदम के आदर्श कॉलेज में हुआ मुख्य आयोजन*

 

जिले का मुख्य कार्यक्रम आदर्श कॉलेज, गीदम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचंद चोपड़ा मुख्य अतिथि और जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को माय भारत की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

 

*युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज निर्माण में योगदान देने का आह्वान*

 

डिप्टी कलेक्टर श्री मूलचंद चोपड़ा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और समाज सेवा में लगानी चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

 

*100 सप्ताह तक चलेगा अभियान*

 

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी श्री आदित्य पांडे ने सभी युवाओं को “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को जिले में जन-जागरूकता रैली, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामुदायिक गतिविधियां और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को इस अभियान से जोड़ना है।

 

*नशा मुक्त भारत के जनआंदोलन से जुड़ने की अपील*

 

कार्यक्रम के अंत में माय भारत, दंतेवाड़ा ने जिले के सभी युवाओं से इस जनआंदोलन का हिस्सा बनने, नियमित रूप से आयोजित गतिविधियों में भाग लेने और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को भी नशा मुक्त भारत के संकल्प से जोड़ने की अपील की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने “नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं” के संदेश के साथ प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    ‘पावस प्रसंग’ में शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत से साकार हुई वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा

    प्रकृति के उल्लास, पावस के सौंदर्य और मानवीय संवेदनाओं को कलाकारों ने दी भावपूर्ण अभिव्यक्ति   रायपुर, 22 अगस्त 2026। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय शास्त्रीय कला परंपरा और…

    Read more

    रक्षाबंधन से पहले बहनों को विष्णु भैया का महतारी वंदन उपहार

    *30 किस्तों में 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं के खातों में अंतरित*   *महतारी वंदन की राशि से बहनें मनाएंगी रक्षाबंधन का पर्व, घर-परिवार की खुशियों में…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से