Ro no D15139/23

जनमन आवास में प्रगति लाने सीईओ अभिषेक अग्रवाल के निर्देश पर वनांचल में लग रहा चौपाल

*महिला समूह के सदस्य घर-घर जाकर आवास बनाने हितग्राहियों को कर रहे प्रोत्साहित*

*निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का हो रहा त्वरित निराकरण*

कवर्धा- दिनांक 21/03/2026, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं जनमन आवास के कार्यो में तेजी लाने,निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश गत दिवस बैठक में दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार वनांचल क्षेत्र का दौरा कर आवास का निरीक्षण किया जा रहा है।जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से चर्चा की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान की महिला समूह के सदस्यों द्वारा लगातार घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपना आवास पूरा करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण श्री दुर्गेश शर्मा एवं जनपद पंचायत पंडरिया के विकासखंड समन्वयक सहित अन्य मैदानी कर्मचारियों ने गत दिवस सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत छिंदीडीह, भेलकी और सेंदुरखार के आश्रित ग्राम बांगर के साईं टोला, चावूर डोंगरी,एरंग टोला में पीएम जनमन आवास अंतर्गत निर्मित अप्रारम्भ एवं तीसरा किस्त प्राप्ति उपरान्त अपूर्ण आवासो के लिए हितग्राही से जन चौपाल लगाकर चर्चा की। हितग्राहियो से चर्चा कर उनकी समस्या का निराकरण किया । विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लिए बन रहे जनमन आवासो का निरीक्षण कर निर्माणधीन आवास में प्रगति लाने कहा गया और निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया की प्रधानमंत्री जनमन आवास का निर्माण कार्य समय पर पूरा करने लगातार समीक्षा की जा रही है।कार्य गुणवत्ता के साथ हो इसके लिए मैदानी कर्मचारियों को प्रतिदिन निर्माण स्थल का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं।एनआरएलएम योजना के कैडर द्वारा हितग्राहियों को अपना आवास स्वयं बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है। निर्माण सामग्रियों में उपयोग होने वाले सेंट्रिंग प्लेट,रेट, इट, गिट्टी एवं सीमेंट की उपलब्धता की जानकारी ली गई। उल्लेखनीय है ग्राम पंचायत छिंदीडीह में कुल 118 जनमन आवास का निर्माण होना है। जिनमे 78 पूरे हो चुके है बाकी आवासों का निर्माण चल रहा है।ग्राम पंचायत भेलकी में 139 आवास स्वीकृत है जिनमें से 112 आवास पूर्ण हो गए तथा शेष का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी तरह ग्राम पंचायत सेंदुरखार में 179 आवास स्वीकृत है जिनमें से 65 का निर्माण कार्य पूरा हो गया है तथा शेष कार्य को जल्दी पूरा करने लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जनमन आवास के लाभार्थियों को अपना पक्के घर का लाभ निर्धारित समय सीमा में मिल सके।

  • Related Posts

    कवर्धा पीजी कालेज मैदान में 27 से स्वदेशी मेला भूमि पूजन उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होगे शामिल

    27 मार्च 2026 से पी जी कॉलेज मैदान में होगा भव्य स्वदेशी मेला कवर्धा- आगामी 27 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक पी जी कॉलेज मैदान में होने वाले स्वदेशी…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक से खिलाड़ियों को नई पहचान- मुख्यमंत्री का भरोसा, हर कदम पर सरकार साथ  विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को भेंट की वॉलीबॉल, कहा-’प्रतिभा को मिलेगा सही मंच और सम्मान’

    अम्बिकापुर 21 मार्च 2026/  सरगुजा ओलंपिक 2026 के शुभारंभ अवसर पर श्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत