Ro no D15139/23

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में LPG उपयोग की जांच, सभी स्थानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित

धमतरी, 17 मार्च 2026/जिले में वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में घरेलू LPG सिलेंडरों के अवैध उपयोग की रोकथाम हेतु आज राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों—हरियाली बार एंड रेस्टोरेंट, दया टिफिन, जनार्दन स्वीट्स, महबूब बिरयानी, जायका जहान 1 एवं 2, सौराष्ट्र मिष्ठान, भगवती स्वीट्स, नर्मदा रेस्टोरेंट, महबूब बिरयानी सेंटर, अब्दुला बिरयानी सेंटर तथा होटल बिरयानी बहार—का निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में घरेलू LPG सिलेंडर का अवैध उपयोग नहीं पाया गया। सभी प्रतिष्ठानों द्वारा वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग किया जाना पाया गया, जो नियमानुसार है। इस पर टीम द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए संचालकों की सराहना की गई।
निरीक्षण दल ने व्यवसायियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में भी केवल वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। साथ ही यह भी बताया गया कि घरेलू LPG सिलेंडरों का वाणिज्यिक उपयोग प्रतिबंधित है और ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके तथा गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनी रहे।

  • Related Posts

    वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन

      बलौदाबाजार वनमंडल में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश रायपुर, 7 अगस्त 2026/ पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना एक अत्यंत आवश्यक कदम है। पेड़ हवा को शुद्ध…

    Read more

    छिपली की दीदियों का कमाल, बकरी पालन से बढ़ी आय और मजबूत हुआ आत्मविश्वास

    बकरी पालन से लेकर मिनी राइस मिल तक, छिपली की महिलाओं ने खड़ी की बहुआयामी आजीविका मेहनत, एकजुटता और नवाचार से छिपली की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल धमतरी, 7…

    Read more

    NATIONAL

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन