छत्तीसगढ़: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 16 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांसाबेल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने रामजीत (27), पारस (24), नरेश (19) और संजय (22) को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि नौ जुलाई को आरोपी युवक लड़की को अपने साथ जंगल ले गए और वहां उन्होंने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए और पीड़िता किसी तरह से घर पहुंची।

अधिकारियों के अनुसार, जब लड़की के परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली, तब गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्होंने बताया कि बाद में पंचायत ने आरोपियों को पीड़ित पक्ष को एक लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला सुनाया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को 10 हजार रुपये दे दिए, लेकिन बाकी के 90 हजार का भुगतान करने में आनाकानी करने लगे। इस दौरान घटना की जानकारी पुलिस को मिली और उसने मामले की जांच शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी चारों युवकों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि ग्रामीणों और लड़की के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

रायपुर, 18 मई 2025 :राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहाँ राजभवन में ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों डॉक्टर संगीता अग्रवाल, डॉक्टर संगीता नागराज एवं श्री नीलेश अग्रवाल ने सौजन्य…

Read more

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर, 18 मई 2025 : लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र के लोगों को भी अब बैंकिंग सुविधा का लाभ मिलेगा।…

Read more

You Missed

राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल डेका से ईशा फाऊंडेशन संस्था के स्वयंसेवकों ने सौजन्य भेंट की

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

लंबे समय से नक्सल समस्या से प्रभावित रहे जगरगुंडा में खुली इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा: मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ

शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

शहर की स्वच्छता में स्वच्छता दीदियों की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर मुलेर में शुरू हुआ अमल

समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण

समाधान शिविरों में किया जा रहा छत्तीसगढ़ जनमन का वितरण

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी

चाणक्य से मिली प्रसिद्धि छत्तीसगढ़ी फिल्मों में भी काम करने की इच्छा है मनोज जोशी