Ro no D15139/23

अवैध अतिक्रमण पर छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की सख्त कार्रवाई

रायपुर, 13 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा लगातार अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस पहल से वन क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लग रही है।

कोटा परियोजना मंडल, बिलासपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र भैंसाझार के रतनपुर सर्किल के जूनाशहर बीट के कक्ष क्रमांक PF/1621 में अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया। यहां श्री संतोष सोनी, निवासी रतनपुर द्वारा वन भूमि पर टीन और लोहे से अवैध शेड का निर्माण किया गया था।
उपमंडल प्रबंधक, कोटा द्वारा जारी नोटिस (पत्र क्रमांक 98/2026, दिनांक 11 अप्रैल 2026) के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर वन विभाग की टीम ने 12 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध टीन शेड को हटा दिया।

कार्रवाई के दौरान 500 नग फ्लाई ऐश ब्रिक्स, 15 एंगल पाइप और 6 टीन शीट जप्त की गईं। जब्त सामग्री का जप्तीनामा तैयार कर चालान के माध्यम से प्रोजेक्ट डिपो कोटा भेज दिया गया। इससे पूर्व संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1)(ग) एवं लोक संपत्ति अधिनियम 1989 की धारा 3 के तहत प्रकरण दर्ज किया जा चुका है।

यह कार्रवाई क्षेत्रीय महाप्रबंधक बिलासपुर और मंडल प्रबंधक कोटा के निर्देशन में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी वैभव साहू के नेतृत्व में की गई। अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे। प्रबंध संचालक श्री प्रेम कुमार ने इस प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह सतर्कता के साथ वन संरक्षण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आगामी गोपनीय प्रतिवेदन में वन सुरक्षा एवं संवर्धन में योगदान को भी शामिल करने की बात कही गई है।

  • Related Posts

    शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    अम्बिकापुर 13 जुलाई 2026/  शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत…

    Read more

    पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जगदलपुर के स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर में दिखाया उत्कृष्ट कौशल  

       जगदलपुर, 13 जुलाई 2026/ केन्द्रीय विद्यालय संगठन रायपुर संभाग के भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में हाल ही में पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार परीक्षण शिविर का गौरवपूर्ण आयोजन किया…

    Read more

    NATIONAL

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    खान सर को मिली अग्रिम जमानत, जेल में बंद दोनों बॉडीगार्ड्स को भी सिविल कोर्ट से राहत

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना