Ro no D15139/23

1 फरवरी को दो पालियों में होगी छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026

 

धमतरी जिले में 48 परीक्षा केंद्र, 8520 अभ्यर्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आगामी 01 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा निर्देश पर परीक्षा के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है।
अपर कलेक्टर श्री पवन प्रेमी ने जानकारी देते हुए बताया कि, परीक्षा की प्रथम पाली (प्राथमिक स्तर) में 5039 अभ्यर्थी तथा द्वितीय पाली (उच्च प्राथमिक स्तर) में 3481 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिले में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें प्रथम पाली के लिए 16 एवं द्वितीय पाली के लिए 32 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटे पूर्व परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 9:30 बजे से प्रारंभ होगी, जिसके लिए मुख्य द्वार 9:00 बजे बंद कर दिया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से प्रारंभ होगी, जिसमें प्रवेश द्वार 2:30 बजे बंद होगा।
परीक्षा केंद्रों में फ्रिस्किंग एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के माध्यम से जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनने की अनुमति होगी, जबकि गहरे रंग, जैकेट, फुल बांह, जेब वाले कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। केवल सामान्य स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी।
इसके अतिरिक्त, परीक्षा में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, मोबाइल फोन, पर्स, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी केवल काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन ही साथ ला सकेंगे। अनुचित साधनों के प्रयोग पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का पालन करते हुए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

  • Related Posts

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

    शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश*   राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत…

    Read more

    कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित

    राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण