Ro no D15139/23

25 जनवरी को धमतरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

25 जनवरी को धमतरी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन
धमतरी, 23 जनवरी 2026/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 25 जनवरी 2026 को 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के सभी मतदान केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के दिन सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा नए मतदाताओं का स्वागत करते हुए उन्हें मतदाता शपथ दिलाई जाएगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस वर्ष की थीम “My India, My Vote” (मेरा भारत, मेरा वोट) निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम 25 जनवरी 2026 को सुबह 11:00 बजे बी.सी.एस. शासकीय महाविद्यालय, धमतरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में नए मतदाताओं को स्वागत बैज पहनाकर सम्मानित किया जाएगा तथा उपस्थित मतदाताओं को लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की शपथ दिलाई जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अबिनाश मिश्रा ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने की अपील की है।

  • Related Posts

    ’अभिसरण से बदली सलकापारा आंगनबाड़ी केंद्र की तस्वीर, नौनिहालों को मिला सुरक्षित और सुविधायुक्त भवन’

      अम्बिकापुर 13 अगस्त 2026/   जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अब बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण मिल रहा है। पहले किराए…

    Read more

    नक्सली प्रभावित 90 गांवों में पहली बार लहरेगा राष्ट्रीय ध्वज

      जगदलपुर 13 अगस्त 2026/ बस्तर की धरती पर लोकतंत्र की नई बयार बह रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के मजबूत…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां