Ro no D15139/23

भोरमदेव कॉरिडोर परियोजना शीध्र पूर्ण करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने ली समीक्षा बैठक

रायपुर, 12 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र शेखावत द्वारा 1 जनवरी को भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन किया गया। स्वदेश दर्शन 2.0 के तहत 146 करोड़ की इस परियोजना की प्रगति पर आज छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, उप महाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में भोरमदेव कॉरिडोर के कार्यों की प्रगति एवं रिपोर्ट का विश्लेषण हुआ। बैठक में परियोजना को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से पूरा करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने कहा कि ‘भोरमदेव कॉरिडोर‘ छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत को आधुनिक पर्यटन केंद्र बनाने का सुनहरा अवसर है, गुणवत्ता और समयसीमा में कोई चूक बर्दाश्त नहीं होगी।
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित हो रही योजना में मुख्य मंदिर, मड़वा-छेरकी महल, रामचुआ, सरोधा दादर शामिल हैं। 6 प्रवेश द्वार, पार्क, संग्रहालय, परिधि दीवारें, बाउंड्री साज-सज्जा, बोरवेल पेयजल, शेड, बिजली, ड्रेनेज, पौधरोपण व ऐतिहासिक तालाब का सौंदर्यीकरण होगा। वाटर ट्रीटमेंट, सफाई, हरित क्षेत्र, पैदल पथ व कांवड़ियों के लिए आधुनिक शेड बनेंगे। भोरमदेव कॉरिडोर के पूर्ण हो जाने पर धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को गति मिलेगी, स्थानीय युवाओं हेतु रोजगार सृजित होंगे तथा आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यह प्राचीन धरोहर को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।

  • Related Posts

    भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिला आर्थिक संबल — धमतरी जिले के 23 हजार से अधिक हितग्राहियों के खातों में पहुंची 33 करोड़ से अधिक राशि

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि…

    Read more

    विशेष बच्चों के लिए गहन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 74 बच्चों की स्क्रीनिंग

    धमतरी, 25 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल नगरी में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने