Ro no D15139/23

मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के दिए निर्देश

जशपुरनगर 15 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिला शिकायत एवं निवारण समिति की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई । इसमें नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, अस्पताल प्रबंधक जिला अस्पताल, जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत योजना एवं पंजीकृत चिकित्सालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की पूर्ति करने पर कार्याेजना बनाकर पूर्ण करने पर चर्चा हुई । अस्पतालों में कुल भर्ती मरीज की तुलना में आयुष्मान का लाभ प्रदान करने हेतु पिछले वित्त वर्ष के डेटा पर समीक्षा करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार हेतु चिकित्सालयों की हिदायत प्रदान की गई एवं शत प्रतिशत हितग्राहियों को लाभ प्राप्त प्रदान करने का निर्देश दिए गए । साथ की कम प्रगति प्राप्त चिकित्सालय प्रभारियों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है ।
मुख्यमंत्री अस्पताल रूपान्तरण कोष के तहत आवश्यक कार्य की माँग ऑनलाइन माध्यम से किए जाने का पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
अंत में जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा आयुष्मान भारत योजना शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का विस्तृत जानकारी पुनः प्रस्तुत किया गया तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अवगत कराने हेतु बताया गया ।

  • Related Posts

    केंद्र के तीन बड़े फैसलों से छत्तीसगढ़ को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

    *सेमिकॉन 2.0, राष्ट्रीय यूरिया निवेश नीति-2026 और मोबाइल फोन विनिर्माण प्रोत्साहन योजना से निवेश, रोजगार और तकनीकी आत्मनिर्भरता को मिलेगा बल*   रायपुर 15 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    सत्ता पक्ष से धर्म लाल कौशिक,विपक्ष से राघवेंद्र उत्कृष्ट विधायक, प्रिंट मीडिया से संत राम साहू इलेक्ट्रॉनिक से राजेश राज,सौरभ उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान

    रायपुर  छत्तीसगढ़ नवीन विधान सभा परिसर में आज माननीय राज्यपाल महोदय श्री रमेन डेका के कर कमलों से लगभग 500 सीटों की क्षमता वाले ’’नवीन प्रेक्षागृह का लोकार्पण’’ हुआ। ‘‘नवीन…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण