भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 10 बजे समन्वय भवन में ‘यूथ फॉर साइबर वेलनेस’ विषय पर एक दिवसीय 9वीं नेशनल साइकोलॉजी कान्फ्रेंस का शुभारंभ किया। कांफ्रेंस में महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और उच्च शिक्षा, आयुष एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग और रिस्पॉन्सिबल नेटिज्म संस्था मुम्बई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं में साइबर वेलनेस के बारे में जागरूकता एवं सुरक्षित डिजिटल परिदृश्य को बढ़ावा देना है।
कार्यशाला में यूथ फॉर साइबर वेलनेस, अंडरस्टेंडिंग द वर्ल्ड ऑफ साइबर क्राइम, साइबर हिंसा के परिदृश्य को सुरक्षित और समावेशी बनाना, डिजिटल, प्यार और धोखा – माइंडफुलनेस, ऑनलाइन गेमिंग केरियर ऑप्शन स्नापचेट पर प्रभावी रिपोर्टिंग और सुरक्षा जैसे विषयों पर विषय-विशेषज्ञों द्वारा चर्चा की जाएगी।
म.प्र. बना निवेश एवं निर्यात का नया केंद्र, लैटिन अमेरिकी देशों में बढ़ रही ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों की मांग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश है असीम अवसरों की धरती, यहां निवेश बड़े फायदे का सौदा इंदौर प्राचीन काल में भी था उन्नत व्यापार-व्यवसाय का बड़ा केन्द्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-लैटिन अमेरिका एवं…
Read more








