Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जी-2-जी ओर बी-2-बी बैठकों में होंगे शामिल

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जापान यात्रा के चौथे दिन की शुरुआत गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट (G2G) और बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) बैठकों से करेंगे। इन बैठकों में राज्य के औद्योगिक विकास और जापान के साथ व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जापान के उच्च अधिकारियों और प्रमुख उद्योगपतियों से मिलकर मध्यप्रदेश में निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के लिए रवाना होंगे। क्योटो में प्रमुख सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश में पर्यटन और सांस्कृतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के उपायों पर विचार होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो में लंच कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें व्यापारिक प्रतिनिधियों और उद्योगपतियों के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के दौरान, राज्य के विभिन्न उद्योगों, जैसे आईटी, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन पर चर्चा की जाएगी, जिससे इन क्षेत्रों में जापान के अनुभव का लाभ लिया जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो के बाहरी इलाकों में स्थित एक अन्य सांस्कृतिक स्थल का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक साझेदारी को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्योटो से टोक्यो के लिए शिंकांसेन ट्रेन से रवाना होंगे।

  • Related Posts

    लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    भोपाल (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विभागीय…

    Read more

    भगवान श्रीकृष्ण के विराट व्यक्तित्व में सांदीपनि आश्रम का योगदान महत्वपूर्ण

    जीवनदीप आश्रम होगा आशा-करुणा और सेवा का प्रकाश स्तंभ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत-वृंद को सिंहस्थ : 2028 के लिए किया आमंत्रित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वृंदावन में जीवनदीप आश्रम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे