Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदिशा में 177.53 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे

पीएम आवास योजना में 3932 हितग्राहियों को करायेंगे गृह प्रवेश
44981 लखपति दीदियों को मिलेंगे प्रमाण-पत्र
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को विदिशा में 124.01 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 53.62 करोड़ रूपये की लागत के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में पीएम जनमन योजना के 3 हजार 183 और आवास प्लस योजना के 749 कुल 3 हजार 932 हितग्राहियों को आवास योजना में गृह प्रवेश कराया जायेगा। विदिशा में विभिन्न हितग्राहीमूलक योजना से लाभान्वित होकर लखपति बनी 44 हजार 981 लखपति दीदियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे।
विदिशा में कृषि आधारभूत संरचना निधि योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य एवं उद्यम उन्नयन योजना, मध्यप्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, बकरी पालन, डेयरी व्यवसाय सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये जायेंगे। आवास योजना में 11 हजार 716 हितग्राहियों को आवास स्वीकृतियां भी प्रदाय की जायेगी। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में विदिशा जिले में प्राप्त 55 हजार 189 आवेदनों की स्वीकृतियां भी प्रदान की जायेगी। अभियान में ग्रामीण क्षेत्र के 46 हजार 571 और शहरी क्षेत्र के 8 हजार 618 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

  • Related Posts

    प्रदेश में बनी दो हजार नयी दुग्ध सहकारी समितियां

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने के संकल्प की पूर्ति में कार्यों की गति बढ़ाने के दिए निर्देश   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री…

    Read more

    संस्थान की उत्कृष्टता में संसाधनों का करें, विवेकपूर्ण उपयोग : राज्यपाल पटेल

    विद्यार्थियों को दें सामाजिक न्याय और समरसता के व्यावहारिक संस्कार युवा, कमजोर और वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हो लोक भवन में डॉ. बी. आर. अंबेडकर सामाजिक विज्ञान…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल