Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी की गारंटी को पूरा कर छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार को बढ़ाया है : केदार कश्यप

प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 36 करोड़ 41 लाख से अधिक विकास कार्यो की दी सौगात
बीजापुर । बीजापुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य विभाग तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को मिनी स्टैडियम में आयोजित आमसभा कार्यक्रम में बीजापुर जिले को 32 करोड़ 26 लाख के भूमिपूजन एवं 4 करोड़ 15 लाख से अधिक लोकार्पण कुल 36 करोड़ 41 लाख से अधिक की राशि के लागत से कुल 46 विकास कार्यो का सौगात दिए।
बीजापुर जिले में विष्णुदेव साय सरकार की सुशासन का एक वर्ष जिले के विकास को नई दिशा दी है। नियद नेल्लानार योजना से अंदरूनी क्षेत्रों में विकास की गाथा लिखी जा रही है। विष्णुदेव की सरकार के दूरगामी सोच के कारण आज चुटवाही, गुण्डम, पालनार जैसे अत्यंत सुदूर क्षेत्रों में पूर्णरूप से विद्युतीकरण संभव हो पाया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को विष्णुदेव सरकार ने पूरा कर छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार को बढ़ाया है। एक वर्ष में अधिकांश गारंटी को पूरा करना सरकार की स्पष्ट नीति का परिणाम है। छत्तीसगढ़ के जनता से किए वादे को पूरा कर किसानों, मजदूरों, तेन्दूपत्ता संग्राहकों सहित हर वर्गो में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। धान के लंबित बोनस, 31 सौ रूपए में धान खरीदी, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी से राज्य के किसान खुशहाल नजर आ रहे हैं। वहीं 70 लाख माता बहनों को महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कर आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया वनवासियों एवं तेन्दूपत्ता संग्राहकों से 5500 रूपए प्रति मानक बोरा तेन्दूपत्ता की खरीदी से संग्राहकों में उत्साह दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति देकर गरीब वर्गो के पक्के मकान के सपनों को पूरा किया है।
बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को साकार कर विष्णुदेव साय की सरकार ने अपने वादों को पूरा किया। जनजातीय बाहूल्य क्षेत्र बस्तर के विभिन्न जिलों में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नियद नेल्लानार योजना से अंदरूनी क्षेत्रों में जहां कभी पहुंच पाना संभव नहीं था वहां आज सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल जैसे बुनियादि सुविधाओं सौगात मिलने लगा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा विभिन्न विभागों के विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया जिसके तहत आवास पूर्ण हो चुके हितग्राहियों को उनके नए घर की प्रतीकात्मक चाबी भेंट किया गया है। एवं नवीन आवास हेतु स्वीकृति पत्र, स्व सहायता समूह को चकीय निधि से 75 हजार एवं 3 लाख का चेक वितरण किया गया। वन अधिकार पत्र, अभिलेख विहीन परिवार को जाति प्रमाण पत्र, संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों का सम्मान एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर संबित मिश्रा, एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव, डीएफओ रंगानाथा रामाकृष्णा वाय, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित जिला पंचायत सदस्य बी पुष्पा राव, वरिष्ठ नागरिक जी वेंकेट, श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुक्कड़, गोपाल पवार, घासीराम नाग, नंदकिशोर राणा सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम आयोजित

    सरगुजा संभाग में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों के लिए विशेष रूप से आयोजित हुआ स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम   अम्बिकापुर 23 अगस्त 2026/ महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के…

    Read more

    बिहान से मिली नई उड़ान, खेती से आत्मनिर्भर बनीं कल्पना सिंह

    आजिविका विभिन्न गतिविधियों से मिली लखपति दीदी की पहचान स्वयं सहायता समूह से डेढ़ लाख का ऋण लेकर शुरू किया कृषि कार्य, खीरा सहित विभिन्न सब्जियों की खेती से बढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से