मृतक मुकेश चंद्राकर के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की
बीजापुर । बीजापुर जिले के पत्रकार स्वर्गीय मुकेश चंद्राकर के आकस्मिक मृत्यु होने की सूचना मिलने पर जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं बस्तर सांसद महेश कश्यप मृतक मुकेश चंद्राकर के घर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किया। मुकेश चंद्राकर की हत्या में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने एवं त्वरित न्याय दिलाने हेतु आश्वस्त किए। मुकेश के बड़े भाई श्री यूकेश चंद्राकर से हत्या के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किए एवं मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय
*मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित* …
Read more








